सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ, भिलाई ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से सौजन्य भेंट कर सौंपा ज्ञापन

Retired Employees Welfare Association met MLA Kaushik
Retired Employees Welfare Association met MLA Kaushik

रायपुर: Retired Employees Welfare Association met MLA Kaushik: सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ, भिलाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र एवं लता ऋषि चंद्राकर की अध्यक्षता में सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के निवास पर सौजन्य भेंट की।

Table of Contents

Retired Employees Welfare Association: वर्तमान कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा

इस दौरान संघ के सदस्यों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त एवं वर्तमान कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में संघ ने मांग की कि भिलाई इस्पात संयंत्र, छत्तीसगढ़ की टाउनशिप भूमि को भारत सरकार की लैंड मोनेटाइजेशन नीति से पूर्णतः मुक्त रखा जाए।

साथ ही संयंत्र की जनहित नीति में आवश्यक संशोधन कर टाउनशिप में शेष बचे रिक्त आवासों को पूर्व एवं वर्तमान कर्मचारियों को कलेक्टर गाइडलाइन दर पर स्वामित्व सहित उपलब्ध कराया जाए।

दशकों से संयंत्र की सेवा करने वाले कर्मचारियों के आवास का मुद्दा सामाजिक

Retired Employees Welfare Association met MLA Kaushik: इस मौके पर संघ पदाधिकारियों ने कहा कि दशकों से संयंत्र की सेवा करने वाले कर्मचारियों के आवास का मुद्दा सामाजिक और मानवीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यदि समय पर निर्णय नहीं लिया गया तो हजारों परिवार प्रभावित होंगे।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे इस विषय को प्राथमिकता से उठाएंगे, ताकि कर्मचारियों को शीघ्र न्याय मिल सके।

Retired Employees Welfare Association met MLA Kaushik: इस अवसर पर सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ, भिलाई के सभी सदस्यगण उपस्थित हुए।

Read More :  भोपाल में इलेक्ट्रिक बस शुरू होगा; मुफ्त ट्रायल 15 अगस्त तक बिना किराए कर सकेंगे सफर