राम चरण और उपासना की बेटी क्लिनकारा की पहली तस्वीर आई सामने, बर्थडे पर कपल ने किया फेस रिवील

ramcharan upasana
ramcharan upasana

मुंबई, 20 जून । ramcharan upasana :  तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री ( Tollywood) के लोकप्रिय स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने अपनी बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर फैंस के साथ शेयर की। दंपति ने पहली बार अपनी बेटी का चेहरा दुनिया के सामने साझा किया है।

Table of Contents

सोशल मीडिया पर बेटी की बस एक झलक ही दिखाई

ramcharan upasana : इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी की बस एक झलक ही दिखाई थी। शनिवार को राम चरण और उपासना ने फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें दोनों अपनी नन्ही राजकुमारी को प्यार से थामे हुए नजर आए। अपनी बेटी को उसके खास दिन पर एक जॉइंट पोस्ट में बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे क्लिनकारा, हमारी प्यारी सी बच्ची” और इसके साथ रेड हार्ट और इविल हार्ट इमोजी भी लगाए। राम चरण ने जून 2012 में शादी की थी।

कपल के जुड़वां बच्चे

ramcharan upasana : जून 2023 में दंपति ने बेटी के जन्म की जानकारी शेयर की थी। पिछले साल दिवाली के दौरान उपासना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और फरवरी में इस कपल के जुड़वां बच्चे-एक लड़का और एक लड़की हुए। दूसरी बार पिता बनने पर खुशी जाहिर करते हुए ‘आरआरआर एक्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है।

राम चरण और उपासना के दो बेटियों और एक बेटे है

ramcharan upasana : दो बेटियों और एक बेटे का होना हमारे लिए बहुत खुशी और आभार की बात है। हमारी जिंदगी में मौजूद महिलाएं ही हमारी सबसे बड़ी ताकत रही हैं।” हाल ही में राम चरण और उपासना ने अपनी शादी की 14वीं सालगिरह के मौके पर अपने नवजात जुड़वां बच्चों की पहली झलक दिखाई थी। उन्होंने अपने तीनों बच्चों के नन्हे हाथों वाली एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी। कैप्शन में उन्होंने बस “हार्ट इज फुल” लिखा और साथ में एक इन्फिनिटी इमोजी भी लगाया था।


Read Moreबिहार : मुंगेर पुलिस की बड़ी सफलता, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ में 106 चोरी और गुम मोबाइल बरामद