मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। bank off baroda : बैकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपने आईटी विभाग में निश्चित अवधि के रोजगार के आधार पर पेशेवरों की भर्ती के लिए विभिन्न 5 पदों पर रिक्तियों का नोटिफिकेशन एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके किया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से जारी 5 रिक्तियों
bank off baroda : बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से जारी 5 रिक्तियों में वाइस प्रेसिडेंट (वीपी): हेड – एआई, वाइस प्रेसिडेंट (वीपी): हेड – प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (डीवीपी): डिप्टी हेड – क्लाउड सीओई (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस), डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (डीवीपी): डिप्टी हेड – आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (डीवीपी): डिप्टी हेड – प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग के 1-1 पद शामिल हैं।
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू
bank off baroda : इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बैंक ऑफ बड़ौदा के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उसके पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
बीई या बीटेक या एमसीएन होना चाहिए
bank off baroda : आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स या किसी संबंधित क्षेत्र में बीई या बीटेक या एमसीएन होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 10 से 12 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
मास्टर डिग्री वाले को प्राथमिकता दी जाएगी
bank off baroda : वहीं, संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदकों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 35 से 38 वर्ष और अधिकतम आयु 45 से 48 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शॉर्टलिस्टिंग से अभ्यर्थियों का चयन
bank off baroda : योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या कोई अन्य टेस्ट, इंटरव्यू, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी बीओबी के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।
Read More : राम चरण और उपासना की बेटी क्लिनकारा की पहली तस्वीर आई सामने, बर्थडे पर कपल ने किया फेस रिवील
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















