रायपुर, 27 जुलाई । ramakrishna institute : रामकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य बीएड प्रशिक्षणार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पौधों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है।
प्रशिक्षणार्थी पौधों का रोपण करेंगे
ramakrishna institute : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर.के. गुप्ता नगर के वरिष्ठ आर्किटेक्ट एवं समाजसेवी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर बीएड तृतीय सेमेस्टर के सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनकी माताओं के नाम एक-एक पौधा वितरित किया गया। प्रशिक्षणार्थी अपनी सुविधा अनुसार इन पौधों का रोपण करेंगे।
विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
ramakrishna institute : संस्था ने घोषणा की कि जिन प्रशिक्षणार्थियों का पौधा दो वर्षों में सबसे बेहतर विकसित होगा, उन्हें संस्था की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के साथ अपनी माताओं के सम्मान का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्य,कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी उपस्थित
ramakrishna institute : कार्यक्रम में संस्था के संचालक आर. चौबे, संस्था के सदस्य अजय नायडू, डॉ. चेन्नम्मा भास्कर, बीएड संकाय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
Read More : भोपाल में इलेक्ट्रिक बस शुरू होगा; मुफ्त ट्रायल 15 अगस्त तक बिना किराए कर सकेंगे सफर













