रायपुर, 27 जुलाई । har ghar tiranga : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक संपन्न हुई। सम्मेलन में देशभर से 200 से अधिक वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने भाग लिया और व्यापार, उद्योग तथा 12 से 15 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 की तैयारियों पर चर्चा की।
कैट की बैठक में जुटे वरिष्ठ व्यापारी नेता
har ghar tiranga : देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कैट ( CAIT ) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी,विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने भाग लिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाजारों में तिरंगा यात्राएं
har ghar tiranga : बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान को देशभर में चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत बाजारों में तिरंगा यात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। व्यापारिक प्रतिष्ठानों और बाजारों को तिरंगे से सजाया जाएगा तथा प्रत्येक व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराएगा।
सबसे बड़ा भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 होगा
har ghar tiranga : सम्मेलन में भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 को “आत्मनिर्भर भारत”, “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” की भावना को आगे बढ़ाने वाला प्रमुख आयोजन बताया गया। भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 भारत में निर्मित उत्पादों, सेवाओं, नवाचारों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई, हस्तशिल्प, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, टेक्नोलॉजी तथा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का देश का सबसे बड़ा बहु-क्षेत्रीय व्यापार महोत्सव होगा।
har ghar tiranga : यह महोत्सव भारत के उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने, निर्यात को प्रोत्साहित करने, नए व्यापारिक अवसर सृजित करने तथा भारत को विश्व के अग्रणी विनिर्माण एवं व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
“वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल”
har ghar tiranga : देश-विदेश के हजारों खरीदारों, निवेशकों, उद्योगपतियों एवं व्यापार प्रतिनिधियों की सहभागिता से यह आयोजन भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा। पारवानी ने आगे कहा कि आज देश का व्यापारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए “आत्मनिर्भर भारत”, “वोकल फॉर लोकल” तथा “लोकल टू ग्लोबल” जैसे आह्वानों ने देश के व्यापारियों, उद्यमियों और लघु उद्योगों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और वैश्विक पहचान प्रदान की है।
भारत में निर्मित उत्पादों को विश्व बाजार तक पहुंचाने का मार्ग
har ghar tiranga : उन्होंने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 भी इन्हीं संकल्पों को साकार करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा, जहां भारत में निर्मित उत्पादों को विश्व बाजार तक पहुंचाने का मार्ग और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने देश के सभी व्यापारिक संगठनों, बाजार संघों एवं व्यापारियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा भारत की एकता, अखंडता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रगौरव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
कैट ने देशभर के व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की।
Read More : भोपाल में इलेक्ट्रिक बस शुरू होगा; मुफ्त ट्रायल 15 अगस्त तक बिना किराए कर सकेंगे सफर













