रायपुर-दुर्ग सेक्शन में 06 से 12 सितंबर तक 11 मेमू पैसेंजर का ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द

0
2
raipur durg section
raipur durg section

रायपुर; 3 सितम्बर raipur durg section : संरक्षा एवं आवश्यक अधोसंरचना कार्यों को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल के रायपुर-दुर्ग सेक्शन में स्थित ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किए जा रहे हैं। यह व्यवस्था 06 सितंबर 2026 (रविवार) से 12 सितंबर 2026 (शनिवार) तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में निम्नलिखित ट्रेनों का संबंधित केबिन पर ठहराव नहीं होगा  ।

Table of Contents

raipur durg section : ‘C’ केबिन पर ठहराव निरस्त

(1) 68703 रायपुर–दुर्ग मेमू पैसेंजर

(2) 68705 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर

(3) 68764 रायपुर–तोड़ोकी मेमू पैसेंजर

‘C’ केबिन पर तीन मेमू पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा

raipur durg section : इस दौरान ‘C’ केबिन पर तीन मेमू पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा। इनमें 68703 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर, 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर तथा 68764 रायपुर-तोड़ोकी मेमू पैसेंजर शामिल हैं।

 raipur durg section :  रेल मंडल के अनुसार यह अस्थायी व्यवस्था संरक्षा और आवश्यक अधोसंरचना कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए की गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे उक्त अवधि में यात्रा से पहले ट्रेनों के ठहराव एवं संचालन संबंधी जानकारी की पुष्टि कर लें।


Read More : गांजा-शराब के अवैध कारोबार पर तिल्दा-नेवरा पुलिस का शिकंजा, 2.555 किलो गांजा व 86 पौवा शराब जब्त,दो महिलाएं गिरफ्तार