गर्भवती महिला ने गेड़ी चढ़कर किया सबको अचंभित…. महापौर जानकी काट्जू के साथ महिलाओ ने चढ़ी गेड़ी

गर्भवती
गर्भवती महिला ने गेड़ी चढ़कर किया सबको अचंभित.... महापौर जानकी काट्जू के साथ महिलाओ ने चढ़ी गेड़ी

रायगढ़ | रायगढ़ छत्तीसगढ़ के पहली त्योहार हरेली के उपलक्ष्य में  महापौर जानकी काट्जू ने अपने वार्ड वासियों के साथ धूमधाम त्यौहार मनाया,स्वयं गेड़ी चढ़कर महिलाओं में उत्साह भर दिया तब महिलाओं ने भी उनके साथ गेड़ी चढ़कर खूब मजा किया साथ मे गर्भवती महिला ने भी गेड़ी चढ़कर सबको अचंभित कर दिया महापौर ने सभी को हरेली की बधाई दी।
हरेली त्यौहार पर महापौर जानकी काट्जू ने शहरवासियों को बधाई दिया,प्रातःकाल वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया वही वार्ड वासियों के साथ त्योहार का आनंद लिया,महापौर समेत वार्ड की महिलाएं त्यौहार के अनुरूप हरा साड़ी पहनकर आकर्षण का केंद्र बनी रही ,अपने अपने घर मे छत्तीसगढ़िया व्यंजन बनाकर एक दूसरे को आदान प्रदान करती रही।

भोजली गीत गाते हुए वार्ड में महापौर श्रीमती काट्जू में साथ सभी महिलाएं गेड़ी चढ़कर खूब आनद लिया जिसमे एक गर्भवती महिला ने गेड़ी चलाकर सबको अचंभित कर दिया।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया आज महिलाएं द

घर से बाहर निकलकर हरेली त्यौहार में गेड़ी चढ़ रही है ,गीत गा रही है,आनंद ले रही है,निःसंदेह यह हमारे छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री के सोच से ही सम्भव हो रहा है,
चूल्हा चौका करने वाली महिलाये घर के बाहर उत्साहपूर्वक त्यौहार का मजा ले रही है हमारी संस्कृति को बचाना हमारे ही हाथ मे है महापौर ने अपील किया कि आगामी दिनों होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में भी शहर की महिलाएं पुरुष बच्चे जरूर शामिल होवे और ओलंपिक को सफल बनावे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here