बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर आएंगे पीएम मोदी, श्री श्री रविशंकर बोले- स्वागत करना सम्मान की बात

PM Modi going to Visit Art of Living Bangalore
PM Modi going to Visit Art of Living Bangalore

बेंगलुरु, 8 मई 2026 । PM Modi going to Visit Art of Living Bangalore: आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर का दौरा करेंगे। वह आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने और इसके संस्थापक श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन समारोह में हिस्सा लेंगे।

Table of Contents

PM Modi going to Visit Art of Living Bangalore: श्री श्री रविशंकर ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में स्वागत करना सम्मान की बात 

जारी बयान में श्री श्री रविशंकर ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में स्वागत करना उनके लिए सम्मान की बात है। बयान के अनुसार, समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मुख्य संबोधन देंगे।

कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्वयंसेवक और गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस मौके पर प्रधानमंत्री आर्ट ऑफ लिविंग परिसर में बने विशेष ध्यान केंद्र “ध्यान मंदिर” का उद्घाटन भी करेंगे।

यह आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की 45 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है

PM Modi going to Visit Art of Living Bangalore:  बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित वर्षभर चलने वाली राष्ट्रव्यापी सेवा पहलों की भी शुरुआत करेंगे।

यह आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की 45 वर्षों की यात्रा और श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने प्रधानमंत्री मोदी के बेंगलुरु दौरे को लेकर कहा कि बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु की जनता को संबोधित करेंगे और यह कार्यक्रम आम लोगों के लिए खुला रहेगा

PM Modi going to Visit Art of Living Bangalore:  उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की उपलब्धियां पूरी दुनिया में चर्चित हैं और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है।

आर. अशोक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनना पार्टी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु की जनता को संबोधित करेंगे और यह कार्यक्रम आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए

PM Modi going to Visit Art of Living Bangalore: उन्होंने कहा, “सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। तैयारियों को लेकर बैठकें आयोजित की गई हैं।”

आर. अशोक ने बताया कि तुमकुर रोड के आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ता चित्रदुर्ग कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि बेंगलुरु शहरी जिले की 10 विधानसभा सीटों से कार्यकर्ता बेंगलुरु कार्यक्रम में भाग लेंगे।

PM Modi going to Visit Art of Living Bangalore:  उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। –आईएएनएस डीएससी

Read More : रूस ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)