नई दिल्ली, 2 मई 2026 । PM Mitra Mega Textile Park Telangana: तेलंगाना के वारंगल स्थित पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क भारत के वस्त्र उद्योग को गति प्रदान करने के लिए तैयार है। वारंगल में बन रहा पीएम मित्र काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क (केएमटीपी) भारत के टेक्सटाइल उद्योग को नई गति देने वाला साबित होगा।
PM Mitra Mega Textile Park Telangana: प्रधानमंत्री मोदी 10 मई को हैदराबाद से वर्चुअली मेगा टेक्सटाइल पार्क का उद्घाटन करेंगे
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई 2026 को हैदराबाद से वर्चुअली इस मेगा टेक्सटाइल पार्क का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पार्क एक विश्वस्तरीय इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने आगे बताया कि काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क की कुल परियोजना लागत करीब 1,695.54 करोड़ रुपए है।
प्रोजेक्ट में 6,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश की संभावना
PM Mitra Mega Textile Park Telangana: इस प्रोजेक्ट में 6,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश की संभावना है, जिसमें से अब तक 3,800 करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। रेड्डी ने कहा कि करीब 1,327 एकड़ में फैला यह पार्क देश के सबसे बड़े टेक्सटाइल पार्कों में से एक है।
इसे पीएम मित्र (प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल) योजना के तहत ब्राउनफील्ड मेगा टेक्सटाइल पार्क के रूप में चुना गया है। यह प्रधानमंत्री की 5एफ विजन—खेत से रेशा, रेशा से कारखाना, कारखाने से फैशन और फैशन से विदेश—को साकार करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
टेक्सटाइल पार्क में 62 प्रतिशत क्षेत्र पहले ही एंकर निवेशकों को आवंटित किया जा चुका
PM Mitra Mega Textile Park Telangana: केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस टेक्सटाइल पार्क में 62 प्रतिशत क्षेत्र पहले ही एंकर निवेशकों को आवंटित किया जा चुका है। वहीं, पार्क के अंदर सड़क, पानी और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं।
इसके अलावा 232/132/33 केवी पावर सबस्टेशन और 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का काम अंतिम चरण में है। 12 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) जल आपूर्ति प्रणाली भी तेजी से तैयार हो रही है।
पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 5 एमएलडी सीईटीपी का पहला चरण ‘जीरो लिक्विड डिस्चार्ज’ के साथ ट्रायल रन में
PM Mitra Mega Textile Park Telangana: पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 5 एमएलडी सीईटीपी (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) का पहला चरण ‘जीरो लिक्विड डिस्चार्ज’ के साथ ट्रायल रन में है। इस प्रोजेक्ट के पूरी तरह चालू होने पर करीब 24,400 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है, जबकि अब तक लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिल चुका है।
इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी। रणनीतिक लोकेशन, प्लग-एंड-प्ले सुविधाएं और मजबूत इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम के साथ यह पार्क भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।
PM Mitra Mega Textile Park Telangana: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और भारत को वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह मेगा टेक्सटाइल पार्क उसी दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम है। –आईएएनएस डीबीपी
Read More : सू की जेल से रिहा: घर में नजरबंद, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बताया ‘सकारात्मक कदम’
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















