पद्मश्री फूलबासन बाई यादव का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने चार को पकड़ा

PadmaShri Phool Basan Bai Kidnapped
PadmaShri Phool Basan Bai Kidnapped

रायपुर: PadmaShri Phool Basan Bai Kidnapped: पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी सुकुलदैहान चौकी पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।

यह घटना राजनांदगांव जिले के सुकुलदैहान चौकी क्षेत्र की है। सुकुलदैहान निवासी समाजसेविका पद्मश्री फूलबासन बाई यादव अपने घर में थीं। इस दौरान बेमेतरा जिले के चार लोग उनके घर आए। इनमें दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं, जो उनके पूर्व परिचित थे।

PadmaShri Phool Basan Bai Kidnapped: चारों ने पहले उनसे बातचीत की और फिर उन्हें अपनी कार में बैठाया। दिव्यांग से तस्वीर लेने की बात कहकर उन्हें जबरदस्ती कार में बैठाया गया। इसके बाद उन्हें पकड़कर मुंह में कपड़ा रखकर हाथ-पैर को पकड़कर जबरदस्ती ले जाया जा रहा था। अपहरणकर्ताओं का यह प्रयास सफल नहीं हो सका।

PadmaShri Phool Basan Bai Kidnapped: यातायात पुलिस की सतर्कता

शहर के चिखली चौकी के पास यातायात पुलिस जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने फूलबासन बाई को कार में देखा।

फूलबासन बाई ने पुलिसकर्मियों को देखकर हाथ हिलाया और मदद के लिए आवाज दी। एक यातायात पुलिसकर्मी ने उनकी आवाज सुनी, जिसके बाद अपहरण के पूरे मामले का खुलासा हुआ। यातायात पुलिस की सजगता से अपहरणकर्ताओं को तुरंत पकड़ा गया।

पुलिस कर रही पूछताछ

PadmaShri Phool Basan Bai Kidnapped: सुकुलदैहान पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही इस पूरे मामले में और खुलासे किए जाएंगे।

Read More : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान