रायपुर, 5 जुलाई । Padma Vibhushan Teejan Bai Passed Away: छत्तीसगढ़ की लोक कला और पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन हो गया। वे 70 साल की थीं। उन्होंने शनिवार रात 3.15 बजे रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं।
तीजन बाई ने पंडवानी को विदेशों तक में नई पहचान दिलाई
तीजन बाई ने अपनी सशक्त आवाज, प्रभावशाली अभिनय और अनोखी प्रस्तुति शैली से पंडवानी को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक में नई पहचान दिलाई। महाभारत की कथाओं को सुनाने की प्रेरणा उन्हें नाना से मिली थी। भारतीय लोक कला में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
Padma Vibhushan Teejan Bai Passed Away: रविवार सुबह 11 बजे तीजन बाई के शव को उनके पैतृक गांव गनियारी लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
Padma Vibhushan Teejan Bai : तिरंगे में लपेटा गया पार्थिव शरीर
तीजन बाई की अंतिम यात्रा में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। अपने प्रिय लोक कलाकार को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है।पद्म विभूषण तीजन बाई को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है।
उनके पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में लपेटा गया है। गनियारी गांव में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। पद्म विभूषण तीजन बाई को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीजन बाई के निधन पर शोक जताया
Padma Vibhushan Teejan Bai Passed Away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीजन बाई के निधन पर शोक जताया। उन्होंने X पर लिखा, ‘उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में पहचान दिलाई। उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।’ छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पंडवानी के जरिए उन्होंने देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन किया
पीएम मोदी ने खुद फोन लगाकर स्वास्थ्य की जानकारी ली थी
Padma Vibhushan Teejan Bai Passed Away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। 1 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री मोदी ने तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख को फोन लगाकर उनका हालचाल पूछा था। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने चिंता जताई थी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था।
वेणु ने बताया, प्रधानमंत्री ने तबीयत पर अफसोस जताते हुए कहा था कि उनका ध्यान रखिए। अगर किसी भी चीज की जरूरत हो तो सीधे मुझसे संपर्क कीजिए। तीजन बाई जी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा की धरोहर हैं।
भूपेश बघेल बोले- एक महान कलाकार आज विदा हो गया
Padma Vibhushan Teejan Bai Passed Away: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पद्म विभूषण तीजन बाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गनियारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनसे जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं।
भूपेश बघेल ने कहा कि जब वे स्कूल में पढ़ते थे, तब साइकिल से पंडवानी सुनने जाया करते थे। उन्होंने कहा कि तीजन बाई ने अपनी अद्भुत कला से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई।
Read More : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
















