
लखनऊ, 4 जुलाई 2026 । BJPs Important meeting regarding UP Election: भाजपा ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को लखनऊ में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की।
BJPs Important meeting regarding UP Election: पार्टी 2027 के चुनाव में पहले से बड़े जनादेश के लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक के बाद तमाम नेताओं ने दावा किया कि पार्टी 2027 के चुनाव में पहले से भी बड़े जनादेश के साथ सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।
बैठक के बाद भाजपा नेता जितिन प्रसाद ने कहा कि पार्टी की रणनीति, सरकार के कामकाज और जनता के विश्वास के दम पर भाजपा आने वाले समय में प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के साथ पार्टी लगातार जनता के बीच काम कर रही है।
2017 से भी बड़ा लक्ष्य पार्टी ने तय किया है और संगठन उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा
BJPs Important meeting regarding UP Election: प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने बैठक को बेहद सकारात्मक बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के मार्गदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ा है। 2017 से भी बड़ा लक्ष्य पार्टी ने तय किया है और संगठन उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि अबकी बार साइकिल पंचर नहीं, बल्कि बस्ट होने जा रही है। भाजपा पहले से अधिक मजबूत है और पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव को विधायकों और सांसदों के साथ साझा किया।
BJPs Important meeting regarding UP Election: बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया गया।
शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है
BJPs Important meeting regarding UP Election: उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है, लेकिन शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पहला संगठनात्मक दौरा था, जिसने कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ाया है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बैठक को शानदार बताते हुए कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश और प्रदेश में व्यापक विकास कार्य हुए हैं। भाजपा की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा अब स्वयं अपने प्रदर्शन से है। जनता की जो अपेक्षाएं अभी अधूरी हैं, उन्हें पूरा करते हुए पार्टी तीसरी बार पहले से अधिक वोटों और अधिक विधायकों के साथ सरकार बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।
भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र हमेशा से ‘सबका साथ, सबका विकास’ रहा
BJPs Important meeting regarding UP Election: भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र हमेशा से ‘सबका साथ, सबका विकास’ रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों को समाज के विकास में उनकी भूमिका और जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया।
हमारे सभी कार्यकर्ता इसी मंत्र को लेकर प्रदेशभर में जाएंगे। भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करने की प्रेरणा दी।
BJPs Important meeting regarding UP Election: संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने पर विशेष जोर दिया गया। –आईएएनएस पीएसके/वीसी
Read More : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)















