भोपाल;। Now awarded honora to AP Singh : मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह को देश एवं मानवता की सेवा में उत्कृष्ट योगदान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए कैम्ब्रिज डिजिटल यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।
सीनेट एवं नामांकन समिति द्वारा किए गए आकलन
Now awarded honora to AP Singh : सीनेट एवं नामांकन समिति द्वारा किए गए आकलन के बाद यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रमुख सचिव सिंह मप्र विधानसभा के पहले प्रशासनिक अधिकारी हैं जिन्हें इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट सम्मान से नवाजा गया है।
कैम्ब्रिज डिजिटल यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डॉक्टरेट सम्मान से नवाजा गया
Now awarded honora to AP Singh : यह प्रतिष्ठित उपाधि आज शनिवार 12 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य और गरिमामय अंतरराष्ट्रीय समारोह में प्रदान की गई। इस अवसर पर विधानसभा के अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने प्रमुख सचिव सिंह को बधाई दी और उनके इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। सम्मान समारोह में कैम्ब्रिज डिजिटल यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने सिंह के देश और मानवता के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट कार्य निष्पादन और प्रशासनिक सेवा में दिए गए योगदान की विशेष सराहना की।
अवधेश प्रताप सिंह शैक्षणिक और करियर पृष्ठभूमि
Now awarded honora to AP Singh : अवधेश प्रताप सिंह का जन्म 31 मार्च 1961 को मध्यप्रदेश में हुआ था। उन्होंने एम.ए. (R.P.E.G.) भोपाल विश्वविद्यालय से और एल.एल.बी. दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। 25 अप्रैल 1985 को भारतीय प्रशासनिक सेवा में सेवा की शुरुआत करने वाले सिंह को 2016 में मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। इस दौरान उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही, वित्तीय और विधायी प्रक्रियाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया है।
Now awarded honora to AP Singh : प्रशासनिक अनुभव:
सिंह का प्रशासनिक करियर लंबे और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अपर सचिव, उप सचिव, और अवर सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनकी कार्यशैली में विधायी प्रक्रियाओं का संचालन, वित्तीय प्रबंधन और विधानसभा के प्रशासनिक कार्यों का निरीक्षण प्रमुख रहे हैं।
Read More: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग मचा हड़कंप, CM योगी ने अधिकारियों से की बात