धर्म ज्योतिष BY Aarav | Nostradamus’s prediction of 2024 : बाबा वेंगा की तरह ही फ्रांस के भविष्यवक्ता ‘माइकल दि नास्त्रेदमस’ पूरा नाम है और उनका जन्म 14 दिसंबर, 1503 में फ्रांस के एक गांव में हुआ था। उन्होंने ‘लेस प्रोफेटीज’ नाम की एक किताब लिखी थीं, जिसमें उन्होंने कई भविष्यवाणियां की हैं। नास्त्रेदमस अपनी किताब में कई बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है उन्होंने इसमें ये भी लिखा है कि दुनिया का अंत कब होगा। नास्त्रेदमस भविष्यवक्ता के अलावा एक डॉक्टर, शिक्षक और दार्शनिक भी थे। उन्होंने 3 जुलाई सन् 1566 में दुनिया को अलविदा कहा था।
नास्त्रेदमस ने 1555 में भविष्यवाणियों से संबंधित अपने पहले ग्रंथ सेंचुरी के प्रथम भाग का लेखन पूरा किया, जो सबसे पहले फ्रेंच और बाद में अंग्रेजी, जर्मन, इटालवी, रोमन, ग्रीक भाषाओं में प्रकाशित हुआ। इस पुस्तक ने फ्रांस में इतना तहलका मचाया कि यह उस समय महंगी होने के बाद भी हाथों-हाथ बिक गई। उनके कुछ व्याख्याकारों क मानना है कि इस किताब के कई छंदो में प्रथम विश्व युद्ध, नेपोलियन, हिटलर और कैनेडी आदि से संबंद्ध घटनाएं स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। व्याख्याकारों ने नास्त्रेदमस के अनेक छंदो में तीसरे विश्वयुद्ध का पूर्वानुमान और दुनिया के विनाश के संकेत को भी समझ लेने में सफलता प्राप्त कर लेने का दावा किया है। अधिकांश शैक्षणिक और वैज्ञानिक सूत्रों का कहना है कि ये व्याख्याएँ गलत अनुवाद या गलतफ़हमी का परिणाम हैं और कुछ गलतियाँ तो जानबूझकर भी की गईं हैं।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां बेहद ही मशहूर हैं, क्योंकि उन्हें 16वीं सदी के एक फ्रांसीसी ज्योतिषी के रूप में जाना जाता है। उन्हें एक “कयामत के भविष्यवक्ता” के तौर पर भी पहचाना जाता है। उन्होंने सन 1555 में “लेस प्रोफेटीज” (The Prophecies) नाम की अपनी एक कृति लिखी थी। साल 2024 के लिए भी उनकी अशुभ भविष्यवाणियां हैं। उनके लिखी हुई चीजों में अस्पष्टता के बावजूद नास्त्रेदमस को हिटलर के उदय, जेएफके की हत्या, 9/11 और कोविड-19 महामारी जैसी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की भविष्यवाणी करने का श्रेय दिया जाता है।
Read More : श्री कृष्ण जन्मभूमि मामला: इलाहाबाद HC ने शाही ईदगाह मस्जिद परिसर के सर्वे को मंजूरी दी
नास्त्रेदमस ने की साल 2024 के लिए ये भविष्यवाणी
2024 के लिए उनकी भविष्यवाणियां लोगों को सोचने पर मजबूर करती है।आने वाले साल में समुद्री संघर्ष, शाही उथल-पुथल, मानवीय संकट सहित वैश्विक उथल-पुथल का भी संकेत दिया गया है। नास्त्रेदमस के टिप्पणीकार मारियो रीडिंग की अटकलों के आधार पर, उनके कृति में दिया गया एक कोट किंग चार्ल्स III की जगह प्रिंस हैरी के सिंहासन पर चढ़ने की संभावना का सुझाव देता है। एक अन्य भविष्यवाणी में चीन का नाम भी शामिल है, जो युद्ध और नौसैनिक युद्ध की भविष्यवाणी कर रहा है, जो लगभग ताइवान के साथ तनाव से संबंधित है। नास्त्रेदमस ने सूखे, जंगल की आग और रिकॉर्ड तापमान सहित गंभीर जलवायु आपदाओं की आशंका जताई है।
किन मुद्दों पर नास्त्रेदमस ने लिखी है भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी एक्सट्रीम वेदर और वैश्विक भूख का भी संकेत देता है। उनके लेखन में पोप पद में बदलाव का भी सुझाव दिया गया है, जिसमें एक वृद्ध पोप की मृत्यु और एक नए रोमन पोंटिफ के चुनाव की भविष्यवाणी की गई है। यह संभावित रूप से पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य मुद्दों से जुड़ा हुआ है। नास्त्रेदमस की सटीकता पर विचार किया जाए तो उनकी 2023 की भविष्यवाणियों में से एक यूक्रेन में युद्ध और गेहूं की बढ़ती कीमतों से संबंधित है। हालांकि, पिछले सालों में नास्त्रेदमस की कई गंभीर भविष्यवाणियां सच नहीं हुईं।
समुद्र में चीन का आतंक
लाल शत्रु भय से पीला हो जाएगा, महान महासागर में डर होगा।’ नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणी नेवेल वॉर की बात कही है, इसका मतलब है लाल शत्रु यानी चीन महासागर इंडियन ओशियन में उत्पात मचाएगा। इसे अमेरिका और चीन के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा को एक शीत युद्ध के खतरे बदलने से जोड़ा जा रहा है।
जलवायु परिवर्तन से मचेगा हाहाकार
नास्त्रेदमस के अनुसार,साल 2024 में कई गंभीर जलवायु परिवर्तन हो सकते हैं। उन्होंने सूखा, बाढ़ जंगल में आग और रिकॉर्ड तापामन जैसी आपदाओं की संभावन जताई है। अगर नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी सच हुई तो दुनिया में हाहाकार मच जाएगा।
नया पोप
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2024 में एक नए रोमन पोंटिफ के चुनाव हो सकते हैं। बता दें कि पोप फ्रांसिस 86 साल के हैं और वे फिलहाल कई स्वास्थ्य परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
अमेरिका में छिड़ेगा गृहयुद्ध
नास्त्रेदमस द्वारा की गई भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2024 में अमेरिक में गृहयुद्ध छिड़ सकता है। मालूम हो कि इस अगले साल अमेरिक में राष्ट्रपति चुनाव होने वावे हैं। ऐसे में चुनाव के समय अस्थिरता उत्पन्न होने की संभावना है। अमेरिका को लेकर नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी काफी चिंताजनक है।
भारत में नई खोज
नास्त्रेदमस ने 2024 को लेकर कहा है भारत में एक ऐसी खोज होने वाली है जिसमें मनुष्य आने वाले समय में होने वाली घटनाओं को पहले से ही जान लेगा।
(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हिन्द मित्र डॉट कॉम एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)