रायपुर | राज्य शासन द्वारा IAS के ऑफिसर्स के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. रायपुर में सहायक कलेक्टर के रूप में तैनात जयंत नाहटा को अब दंतेवाड़ा का अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है.
वहीं दुर्ग के सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी अब सूरजपुर में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं देंगे. इसके अलावा बिलासपुर जिले में पदस्थ सहायक कलेक्टर वासु जैन को सांरगढ़-बिलाईगढ़ का एसडीएम बनाया गया है. ये सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के अधिकारी है.
मनोज पिंगुआ को माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज पिंगुआ को माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया है. इसके अलावा वर्ष 2021 बैच के तीन परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों को राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेस दो प्रशिक्षण के बाद राज्य संवर्ग में कार्यभार ग्रहण करने के नवीन पदस्थापना दी गई है.
राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी। pic.twitter.com/S4esbkR5lg
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) December 22, 2023