Naveen Jindal Won: कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल 29 हजार 21 वोटों से जीते

न्यूज डेस्क/ by kuldeep shukla

Naveen Jindal Won
Naveen Jindal Won

कुरुक्षेत्र। Naveen Jindal Won:  कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को संपन्न हुई, जिसमें 29 हजार 21 वोटों से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल विजयी रहे।

Naveen Jindal Won: उन्हें पांच लाख 42 हजार 175 वोट मिले। मंगलवार को देर सायं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की सामान्य पर्यवेक्षक डाॅ. माधवी खोड़े चवरे व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने नवनिर्वाचित सांसद नवीन जिंदल को प्रमाणपत्र सौंपा।

नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुने जाने के लिए लोगों ने दी ।


यह भी देखें: CG Lok Sabha Election Results 2024: राज्य के 10 सीटों पर भाजपा ने किया कब्ज़ा, कांग्रेस को मात्र एक सीट


 

Naveen Jindal Won: नवीन जिंदल ने जीत और जन्म दिन पर बाऊजी श्री ओ पी जिन्दल का आशीर्वाद लिये और उन्हें याद किया इस कड़े मुक़ाबले में सदा हमारे साथ रहा बाऊजी ने ही मुझे कुरुक्षेत्र की जनता की सेवा का जिम्मा सौंपा था । मैं सदा बाऊजी से किए कुरुक्षेत्र के विकास और सेवा के वादे को निभाता रहूँगा ।

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 94 हजार 300 मतदाता

Naveen Jindal Won:  कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 94 हजार 300 मतदाता है, जिनमें से कुरुक्षेत्र लोकसभा में 12 लाख दो हजार 413 वैध और 3459 पोस्टल बैलेट मतों की मतगणना की गई। दूसरे स्थान पर रहे इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डाॅ. सुशील गुप्ता को पांच लाख 13 हजार 154 वोट मिले।

तीसरे स्थान पर इंडियन नेशनल लोकदल

Naveen Jindal Won:  तीसरे स्थान पर इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अभय चौटाला को 78 हजार 708 वोट मिले हैं वहीं अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।

Naveen Jindal Won:  अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए

वहीं बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार दीपक मेहरा को 20944, जजपा के उम्मीदवार पाला राम को 6182, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (एकलव्य) के सतबीर को 3263, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के खजान सिंह को 2859, एकम सनातन भारत दल के महावीर सिंह को 2783, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के इंद्रजीत काम्बोज को 2113, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के ओम प्रकाश को 1812, समता पार्टी के नरेश कुमार को 1032, लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी के सतनाम को 1066, राष्ट्रीय गरीब दल के प्रदीप सैनी को 960 वोट मिले है

भारतीय आशा पार्टी के सतीश कुमार को 997, ग्लोबल रिपब्लिकन पार्टी के ओम प्रकाश इंदल को 678 वोट मिले। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में दो टेंडर वोट भी डाले गए हैं।


यह भी देखें: Lok Sabha Results live 2024 : 543 सीटों के रुझान आया सामने, भाजपा को Big लॉस UP ,महाराष्ट्र ,बंगाल ,राजस्थान में बीजेपी पिछड़ा


 

Naveen Jindal Won:  नवीन जिंदल ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया

पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवीन जिंदल ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया, वहीं कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि निरंतर उनका मार्गदर्शन व सहयोग उनको मिलता रहा।

Naveen Jindal Won:  इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने भी जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा, नवनिर्वाचित सांसद की पत्नी शालू जिंदल, भाजपा नेता वेदपाल, पूर्व विधायक डाॅ. पवन सैनी भी उपस्थित थे।