Lok Sabha Results live 2024 : 543 सीटों के रुझान आया सामने, भाजपा को Big लॉस UP ,महाराष्ट्र ,बंगाल ,राजस्थान में बीजेपी पिछड़ा

    Lok Sabha Results live 2024
    Lok Sabha Results live 2024
    नई दिल्ली | Lok Sabha Results live 2024 :  लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को आसान बहुमत दिखाई दे रहा है।

    क्या है सभी सीटों का वर्तमान हाल ?

    Lok Sabha Results live 2024 : लोकसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को (भाजपा) 233 और कांग्रेस को 98 सीटों पर बढ़त मिली है।
    चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक जारी 534 सीटों के रुझानों के अनुसार समाजवादी पार्टी को 36, तृणमूल कांग्रेस को 21, द्रविड मुनेत्र कषगम को 19, तेलुगूदेशम को 16, जनता दल यूनाइटेड को 13, शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) को 10, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) को आठ, शिवसेना (शिंदे) को सात,
    Lok Sabha Results live 2024 : लोक जनशक्ति पार्टी को पांच, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को पांच, वाईएसआरसीपी को चार, राष्ट्रीय जनता दल को चार सीटों पर आगे हैं। निर्दलीय आठ सीटों पर आगे चल रहे हैं।
    उल्लेखनीय है कि गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।

    क्या कहते हैं आंकड़े?

    Lok Sabha Results live 2024 : लोकसभा चुनाव के तहत जारी वोट काउंटिंग के ताजा आंकड़े की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी को अभी 243 सीटों पर बढ़त है। हालांकि, मतगणना के आखिर तक ये आंकडे़ बदल भी सकते हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, NDA 297 और INDI अलायंस 231 सीटों पर आगे चल रहा है। यानी दोनों ही पक्ष में काफी क्लोज फाइट है।

    Lok Sabha Results live 2024 : 543 सीटों के रुझान आया सामने, भाजपा को big लॉस UP ,महाराष्ट्र ,बंगाल ,राजस्थान में बीजेपी पिछड़ा

    Lok Sabha Results live 2024 : 543 सीटों के रुझान आया सामने, भाजपा को big लॉस UP ,महाराष्ट्र ,बंगाल ,राजस्थान में बीजेपी पिछड़ा

    Lok Sabha Results live 2024 : क्या होगी नीतीश की भूमिका?

    Lok Sabha Results live 2024 : ताजा आंकड़ों में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड बिहार की 15 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा को राज्य में 13 सीटों पर बढ़त है। अगर NDA और INDIA के बीच मामला करीब आकर फंसता है तो नीतीश कुमार 15 सांसदों के साथ किंग मेकर की भूमिका में हो सकते हैं।

    Lok Sabha Results live 2024 : नीतीश से संपर्क की कोशिश-सूत्र

    सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि विभिन्न दलों के नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क साधने की कोशिश में लगे हुए हैं। आपको ये भी बता दें कि नीतीश कुमार फिलहाल भाजपा के साथ एनडीए का हिस्सा हैं और उन्होंने बीते दिन ही दिल्ली आकर पीएम मोदी से मुलाकात की थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here