मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरे कंटेनर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

0
1
mumbai ahmedabad highway
mumbai ahmedabad highway

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। mumbai ahmedabad highway :  महाराष्ट्र के वसई इलाके में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कंटेनर आग के गोले में तब्दील हो गया।

Table of Contents

कंटेनर में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान

mumbai ahmedabad highway : यह घटना वसई के सातिवली फाटा क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, कंटेनर मुंबई की ओर जा रहा था, तभी उसमें अचानक आग लग गई। कंटेनर में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान भरा हुआ था, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करोड़ों रुपए के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय

mumbai ahmedabad highway : वसई-विरार महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 11:31 बजे पीएसआई प्रभाकर पाटील ने घटना की सूचना फायर विभाग को दी। बताया गया कि कंटेनर क्रमांक एमएच04केयू4945 में आग लगी थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचते ही फायर ब्रिगेड कर्मियों ने होज रील और होज लाइन की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।

आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाया

mumbai ahmedabad highway : हालांकि आग की तीव्रता काफी अधिक थी, इसलिए अतिरिक्त सहायता के लिए आचोले स्थित मुख्य अग्निशमन केंद्र से वाहन क्रमांक एमएच48एवाई8101 को भी दल सहित मौके पर बुलाया गया। इसके बाद, दोनों टीमों ने मिलकर लगातार कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाया। आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड ने कूलिंग प्रक्रिया भी पूरी की। इस पूरे बचाव अभियान में चालक निलेश पाटील, दीपक भोईर और अग्निवीर राकेश सावंत, अक्षय पाटील तथा निकेत पाटील ने अहम भूमिका निभाई।

अग्निवीर स्वप्निल पाटील और विशाल सावंत

mumbai ahmedabad highway : वहीं दूसरी फायर टीम में चालक भावेश पाटील के साथ अग्निवीर स्वप्निल पाटील और विशाल सावंत भी आग बुझाने के अभियान में सक्रिय रहे। राहत की बात यह रही कि इस भीषण आगजनी की घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। –आईएएनएस वीकेयू/एएस


Read Moreभारत को एक बड़ी वैश्विक ताकत बनाने में इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस निभाएंगे अहम भूमिका : गौतम अदाणी


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)