मेट गाला 2026: रेड कार्पेट पर फैशन, कला और ग्लैमर का शानदार संगम, ईशा अंबानी के लुक ने बटोरी सुर्खियां

0
3
Met Gala 2026
Met Gala 2026

मुंबई, 6 मई । Met Gala 2026 : दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन आयोजनों में शामिल मेट गाला 2026 में इस बार रेड कार्पेट पर कला, संस्कृति और हाई फैशन का अनूठा संगम देखने को मिला। फैशन, कला और ग्लैमर का यह भव्य संगम इस बार और भी खास रहा, जहां विश्व की बड़ी हस्तियां न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट के रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई ।

Table of Contents

भारतीय प्रतिनिधित्व ने भी खास पहचान बनाई

Met Gala 2026 :  रात के सबसे चर्चित लुक्स में रिहाना, मैडोना, चेर, किम कर्दाशियन समेत कई अंतरराष्ट्रीय सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, लेकिन भारतीय प्रतिनिधित्व ने भी खास पहचान बनाई। इस वर्ष आयोजन की सह-अध्यक्षता पॉप आइकन बेयोंसे, हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन और टेनिस दिग्गज वीनस विलियम्स ने की जिससे इस प्रतिष्ठित शाम का आकर्षण और बढ़ गया ।

Met Gala 2026 : मेट गाला 2026: रेड कार्पेट पर फैशन, कला और ग्लैमर का शानदार संगम, ईशा अंबानी के लुक ने बटोरी सुर्खियां
ईशा अंबानी के शाही अंदाज़ के साथ डिजाइनर गौरव गुप्ता की कस्टम डिजाइन साड़ी में रेड कार्पेट पर पहुंचीं,

मेट गाला 2026 की मुख्य प्रदर्शनी “कॉस्ट्यूम आर्ट”

Met Gala 2026 :  मेट गाला 2026 की मुख्य प्रदर्शनी “कॉस्ट्यूम आर्ट”, जो 10 मई 2026 से 10 जनवरी 2027 तक संग्रहालय की नई लगभग 12,000 वर्ग फुट की कोंडे एम नास्ट गैलरी में आयोजित की जाएगी। यह प्रदर्शनी फैशन को केवल परिधान नहीं, बल्कि ललित कला के एक सशक्त माध्यम के रूप में प्रस्तुत करेगी। इसमें सैकड़ों कलाकृतियों के साथ ऐसे डिज़ाइनों को प्रदर्शित किया जाएगा जो मानव शरीर, सौंदर्य और अभिव्यक्ति के विभिन्न आयामों को दर्शाएंगे।

ड्रेस कोड “फैशन ही कला

Met Gala 2026 :  इस वर्ष का ड्रेस कोड “फैशन ही कला है” रखा गया जो मेहमानों को खुद को एक जीवंत कैनवास के रूप में प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करेगा। थीम के अनुरूप रेड कार्पेट पर क्लासिकल ड्रेपरी, आधुनिक बॉडी आर्ट और बोल्ड फैशन स्टेटमेंट्स का अनूठा संगम देखने को मिल सकता है।

मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियां शामिल 

Met Gala 2026 :  सह-अध्यक्षों के अलावा आयोजन में फैशन और मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियां भी शामिल। मेजबान समिति में एंथोनी वैकेरेलो और ज़ो क्रावित्ज़ के साथ सबरीना कारपेंटर, डोजा कैट, लिसा, तेयाना टेलर, एजा विल्सन समेत कई नाम शामिल हैं, जो अपनी कलात्मक और आकर्षक प्रस्तुतियों से रेड कार्पेट को यादगार बना दिए।

सबसे ज्यादा चर्चा ईशा अंबानी के शाही अंदाज

Met Gala 2026 :  सबसे ज्यादा चर्चा ईशा अंबानी के शाही अंदाज की रही। ईशा डिजाइनर गौरव गुप्ता की कस्टम डिजाइन साड़ी में रेड कार्पेट पर पहुंचीं। उनके जूलरी-इंटीग्रेटेड ब्लाउज में मां नीता अंबानी के निजी जूलरी कलेक्शन का दुर्लभ ग्रीन एमराल्ड शामिल किया गया था।

Met Gala 2026 :  इस शानदार परिधान में 1800 कैरेट से अधिक हीरे जड़े गए थे, जिनके साथ पन्ना, पोल्की और कुंदन का बारीक काम किया गया। इस अद्वितीय कृति को तैयार करने में 50 कलाकारों ने लगभग 1200 घंटे तक मेहनत की।

करण जौहर मनीष मल्होत्रा ने खास मौजूदगी दर्ज कराई

Met Gala 2026 :  वहीं, भारतीय फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बंदगला सूट के साथ स्कल्पचर-थीम केप पहनकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। करण जौहर ने महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की पेंटिंग से प्रेरित आउटफिट पहनकर अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई।

Met Gala 2026 : मेट गाला 2026: रेड कार्पेट पर फैशन, कला और ग्लैमर का शानदार संगम, ईशा अंबानी के लुक ने बटोरी सुर्खियां
करण जौहर ने राजा रवि वर्मा की पेंटिंग से इंस्पायर
Met Gala 2026 : मेट गाला 2026: रेड कार्पेट पर फैशन, कला और ग्लैमर का शानदार संगम, ईशा अंबानी के लुक ने बटोरी सुर्खियां
मनीष मल्होत्रा नें बंद गला सूट के साथ स्कल्पचर थीम
पॉप स्टार रिहाना, बेयोंसे, ऐन हैथवे , केंडल जेनर ने फैशन एक्सपेरिमेंट को नई पहचान दी

Met Gala 2026 : अंतरराष्ट्रीय सितारों की बात करें तो पॉप स्टार रिहाना जूलरी-इंटीग्रेटेड ड्रेस और हैवी हेयर एक्सेसरीज़ के साथ नजर आईं। बेयोंसे ने स्केलेटन-थीम ड्रेस के साथ फेदर ट्रेल कैरी कर रेड कार्पेट पर नाटकीय प्रभाव छोड़ा।

ऐन हैथवे पिजन-पेंटेड लॉन्ग गाउन में दिखाई दीं, जबकि केंडल जेनर ने वेट-लुक ड्रेस और काइली जेनर ने स्किन-थीम आउटफिट के जरिए फैशन एक्सपेरिमेंट को नई पहचान दी। वहीं किम कर्दाशियन ऑरेंज मेटैलिक ड्रेस में हमेशा की तरह ग्लैमरस अंदाज में नजर आए ।

Met Gala 2026 : मेट गाला 2026: रेड कार्पेट पर फैशन, कला और ग्लैमर का शानदार संगम, ईशा अंबानी के लुक ने बटोरी सुर्खियां
पॉप सिंगर रिहाना ने जूलरी इंटीग्रेटेड ड्रेस पहनी, लुक को हैवी हेयर एसेसरीज के साथ कंप्लीट किया
Met Gala 2026 : मेट गाला 2026: रेड कार्पेट पर फैशन, कला और ग्लैमर का शानदार संगम, ईशा अंबानी के लुक ने बटोरी सुर्खियां
बियोन्से ने स्केलेटन थीम ड्रेस के साथ फेदर ट्रेल कैरी की
अनन्या बिड़ला, गौरवी कुमारी, सवाई पद्मनाभ सिंह रेड कार्पेट पर नजर आए

भारतीय बिजनेस वुमन अनन्या बिड़ला सिल्वर बर्तनों से तैयार फेस मास्क पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं, जिसने सभी का ध्यान खींचा। जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी और महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने मेट गाला 2026 में अपना शानदार डेब्यू किया। गौरवी कुमारी राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी की बेटी हैं, वहीं पद्मनाभ सिंह जयपुर के वर्तमान महाराजा और मशहूर पोलो खिलाड़ी हैं।

Met Gala 2026 : मेट गाला 2026: रेड कार्पेट पर फैशन, कला और ग्लैमर का शानदार संगम, ईशा अंबानी के लुक ने बटोरी सुर्खियां
गौरवी कुमारी और सवाई पद्मनाभ सिंह का शानदार डेब्यू

मेट गाला के रेड कार्पेट 2026 का रेड कार्पेट इस बार सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि कला, विरासत और रचनात्मकता का जीवंत प्रदर्शन बनकर उभरा ।

Met Gala 2026 : मेट गाला 2026: रेड कार्पेट पर फैशन, कला और ग्लैमर का शानदार संगम, ईशा अंबानी के लुक ने बटोरी सुर्खियां
एना हैथवे ने पीजन पेंट वाली लॉन्ग गाउन पहनी
Met Gala 2026 : मेट गाला 2026: रेड कार्पेट पर फैशन, कला और ग्लैमर का शानदार संगम, ईशा अंबानी के लुक ने बटोरी सुर्खियां
किम कर्दाशियन ऑरेंज मेटेलिक ड्रेस में पहुंचीं
Met Gala 2026 : मेट गाला 2026: रेड कार्पेट पर फैशन, कला और ग्लैमर का शानदार संगम, ईशा अंबानी के लुक ने बटोरी सुर्खियां
अनन्या बिड़ला सिल्वर बर्तनों से बना फेस मास्क पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं

Read More‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए तैयार गौरव खन्ना, बोले- रियलिटी शो में ट्रॉफी जीतना नहीं, सीखना मेरा मकसद