Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर लावारिश सूटकेस में मिली युवती की लाश, बेरहमी से की गई हत्या….पुलिस जांच में जुटी…

उत्तर प्रदेश,

श्रद्धा हत्याकांड के बाद लगातार  युवतीओं  की हत्या का मामला थम ने का नाम नहीं  ले रहा है रोज एक हत्याकांड सामने आ रहा है ऐसी ही एक घटना का खुलासा  मथुरा से आया है  यंहा भी एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर को सूटकेस में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी मिला की शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई। सूटेकस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था।

सूटकेस में साड़ी भी रखी मिली

पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। उसका कद पांच फीट दो इंच है। रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here