महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा फूलोदेवी नेताम का महासमुंद, पिथौरा में भव्य स्वागत किया गया 

fulo
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा फूलोदेवी नेताम का महासमुंद, पिथौरा में भव्य स्वागत किया गया 

पिथौरा | कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री राज्यसभा सांसद तथा छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम  जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए पिथौरा (जिला महासमुंद) पहुंची । जहां राज्य सभा सांसद एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा फूलोदेवी नेताम का पार्टी के सम्माननीय विधायक, खल्लारी विधानसभा महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती बबीता सेनगुप्ता , प्रदेश सचिव भूनेश्वरी डेहरिया , ग्रामीण अध्यक्ष दुर्गा सागर, कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा  माला पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। fulo di

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कांग्रेस पार्टी ने पार्टी स्तर पर अनेक बैठक और संगठन को मजबूत करने की कवायद चालू कर दी गई है इसी कड़ी में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री राज्यसभा सांसद तथा छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम ने जमीनी तैयारी मजबूत करने कार्यकर्ताओं की बैठक तथा व्यापक स्तर पर जनता से भेंट मुलाकात करने आज 19 से 23 मई तक  प्रदेश स्तरीय पांच दिवसीय दौरे पर निकली हैं।

सेवा जतन सरोकार वाली कांग्रेस की सरकार को पुनः विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने सांसद फूलो देवी नेताम जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। भूपेश बघेल सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा भरोसे वाली सरकार का मूलमंत्र कार्यकर्ताओं को समझाना उनका मुख्य उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here