Leptospirosis patients : उमरिया जिले में चूहों से फैलने वाली बीमारी लेप्टोस्पायरोसिस के मरीज बढ़े

न्यूज डेस्क, हिन्द मित्र , उमरिया

leptospirosis patients
leptospirosis patients

उमरिया | Leptospirosis patients : उमरिया जिले में चूहों से फैलने वाली बीमारी लेप्टोस्पायरोसिस के मरीज बढ़े हैं। मरीजों को इलाज और निगरानी में स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है। पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल ले रही है।

जिले के अलग सात स्थानों से पॉजिटिव मिले मरीजों और परिजनों की निगरानी की जा रही है। 31 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। 101 मरीजों के परिजनों की निगरानी की जा रही है। मरीज मिलने वाले क्षेत्रों में सैंपल लिये जा रहे हैं। स्टेट रेपिड रिस्पांस टीम ने भी क्षेत्रों का निरीक्षण किया है।

उमरिया जिले में लेप्टोस्पायरोसिस का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर !

Leptospirosis patients : उमरिया जिले में चूहों से फैलने वाली बीमारी लेप्टोस्पायरोसिस के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के इलाज और निगरानी के लिए तत्काल कदम उठाए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी जिला एपीडीमियोलाजिस्ट अनिल सिंह ने बताया कि क्षेत्रों में रेपिड रिस्पांस टीम और स्टेट रेपिड रिस्पांस टीम ने निरीक्षण किया है। मरीजों के घरों से चार चूहों को पकड़ कर 16 सैंपल लिये गये हैं। नोडल अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि इस बीमारी का वाहक चूहा है।


यह भी पढ़ें: Bhopal Breaking News : युवती ने बड़े तालाब में कूदकर दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Leptospirosis patients : चूहे के ऊपर छोटे-छोटे वायरस होते हैं। जो मनुष्य को प्रभावित करते हैं। चूहा जहां पेशाब करता है। वो शरीर में आता है और शरीर के सबसे पहले लीवर और किडनी को इंफेक्टेड करती है।

धीरे-धीरे शरीर का वजन कम होता है। लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी का इलाज है और मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अनिल सिंह ने बताया कि सैंपलिंग को लेकर टीम लगातार क्षेत्र में जा रही है। भारत सरकार की गाइड लाइन से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों से संपर्क में हैं, निगरानी की जा रही है। सभी मरीज स्वस्थ हैं।


यह भी पढ़ें: Big Breaking News : भाजपा के दलालों के साथ थाने में प्रवेश न करें,जगह-जगह लगे पोस्टर

लेप्टोस्पायरोसिस एक जूनोटिक बीमारी है जो चूहों और अन्य कृन्तकों के मूत्र के संपर्क में आने से फैलती है।

Leptospirosis patients : इसके लक्षणों में शामिल हैं

  • तेज़ बुखार
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • उल्टी
  • दस्त
  • त्वचा पर चकत्ते

Leptospirosis patients : यहां कुछ निवारक उपाय दिए गए हैं जिनका पालन आप लेप्टोस्पायरोसिस से बचने के लिए कर सकते हैं:

  • चूहों और अन्य कृन्तकों से संपर्क कम करें।
  • बाढ़ वाले क्षेत्रों में नंगे पैर न चलें।
  • खाने और पानी को ढककर रखें।
  • अपने घर को साफ रखें।
  • चूहों को मारने के लिए उपाय करें।

Leptospirosis patients : यह महत्वपूर्ण है कि आप लेप्टोस्पायरोसिस के बारे में जागरूक रहें और इससे बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। यदि आपको ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलना महत्वपूर्ण है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here