Latest news : बस 50 फीट गहरे गढ्डे में गिरे, दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, 15 लोग घायल

Latest news
Latest news

रायपुर|Latest news : छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर हुआ बड़ा हादसा । मंगलवार की रात केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों लेकर वापस लोट रही बस 50 फीट गहरे गढ्डे में गिर गई । इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।

दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बस में करीब 40 लोग सवार थे। ये सभी केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश कर दिए हैं। घायलों को एम्स, एपेक्स, ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


यह भी पढ़ें: Pages of Calendar : इतिहास के पन्नों में दर्ज 18 मार्च को भारत और विश्व में घटी Important घटनाएं


 

केडिया डिस्टलरी के प्रबंधक ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है।

Latest news :केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में वापस लोट रहे थे

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8 बजे यह बस केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में वापस लोट रहे थे। यह दुर्घटना कुम्हरी बस्ती मुरुम खदान के पास खदान पारा में 50 फीट गहरे गढ्डे में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकालने की कोशिश शुरू हुई।

Latest news :डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

डिप्टी CM विजय शर्मा घायलों का हाल जानने के लिए रायपुर AIIMS पहुंचे। उन्होंने घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों और परिजन ने बताया है कि बस की लाइट ही नहीं जल रही थी। इसके चलते बस स्लिप होकर खाई में जा गरी। जांच के बाद बाकी बातें साफ होंगी।


यह भी पढ़ें: कुम्हारी बस दुर्घटना में मंत्री टंक राम वर्मा ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि


 

Latest news :AIIMS पहुंचकर कुम्हारी बस दुर्घटना के घायलों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दुर्ग के कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी की हुई बस दुर्घटना के घायल कर्मचारियों से AIIMS पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सीएम साय ने चिकित्सकों को घायल कर्मचारियों के समुचित ईलाज का प्रबंध करने को कहा और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

उन्होंने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर ईलाज के निर्देश दिए, साथ ही घायलों के परिजनों को उन्होंने कहा कि उन्हें चिकित्सा संबंधी फ़िक्र करने की आवश्यकता नहीं है।

 

Latest news : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर दुख जताया

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर दुख जताया है. राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर कहा, ”छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है. सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”

Latest news : दुर्ग में हुआ हादसा दुखद-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ”छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है, इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here