Kondagaon Police : कोंडागांव पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से 80 लाख रुपए बरामद किए

कोंडागांव।

कोंडागांव जिले में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से 80 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपी कार की पिछली सीट के नीचे एक चैंबर बनाकर रखे थे और इसी चैंबर में एक प्लास्टिक की बोरी में 80 लाख रुपए नगद छिपाए हुए थे। जिस कार से इतनी बड़ी रकम बरामद की गई है, उसका नंबर उत्तर प्रदेश का है। वहीं पुलिस ने गुजरात के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये पैसे चोरी के हैं। फिलहाल इन आरोपियों से पूछताछ जारी है।

मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है बुधवार को कोंडागांव जिले (Kondagaon District) के फरसगांव में जवान चेक पोस्ट लगाकर आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच कोंडागांव जिला मुख्यालय की तरफ से उत्तर प्रदेश (UP) पासिंग नंबर की एक कार आई। जिसे जवानों ने रुकवाया। कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पीछे की सीट के नीचे पुलिस को एक चैंबर दिखा, जिसे खोलने पर अंदर एक प्लास्टिक की बोरी रखी मिली। जवानों ने जब बोरी को निकाल कर देखा तो उसमें 500 की कई गड्डियां मिली। पुलिस ने पैसे गिने तो कुल 80 लाख रुपए निकले।

जिसके तुरंत बाद जवानों ने कार में सवार दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। एक ने अपना नाम भार्गव पटेल (27) और दूसरे ने जयस कुमार भोलाभाई (28) बताया। ये दोनों युवक गुजरात के रहने वाले हैं। पौसों के बारे में जब पुछताछ की गई। दोनों ये पैसे कहां से लाएं हैं इसका कोई प्रमाण या कोई वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखाए। SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि, पुलिस ने पैसे चोरी के होने का संदेह किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here