IPL 2026 GT vs PBKS: साई-सुंदर की शानदार बल्लेबाजी, किंग्स के खिलाफ टाइटंस की 4 विकेट से जीत

0
1
IPL 2026 GT vs PBKS
Ahmedabad: Gujarat Titans' Sai Sudharsan and Jos Buttler run between the wickets during the Indian Premier League (IPL) 2026 match between Gujarat Titans and Punjab Kings in Ahmedabad on Sunday, May 03, 2026. (Photo: IANS)

खेल, 3 मई 206। IPL 2026 GT vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। 10 में से 6 मैच जीतकर जीटी प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जबकि लगातार दूसरी हार के बावजूद पीबीकेएस शीर्ष पर मौजूद है।

Table of Contents

IPL 2026 GT vs PBKS: पंजाब किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में टीम ने प्रियांश आर्य (2) और कूपर कोनोली (0) के विकेट गंवा दिए।

यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर (19) ने प्रभसिमरन सिंह (15) के साथ 29 गेंदों में 33 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही पंजाब किंग्स फिर से बिखर गई। आलम ये रहा कि 47 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई थी।

यहां से मार्कस स्टोइनिस ने सूर्यांश शेडगे के साथ छठे विकेट के लिए 44 गेंदों में 79 रन जुटाए। सूर्यांश ने 29 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 57 रन की पारी खेली, जबकि स्टोइनिस ने 31 गेंदों में 40 रन बनाए।

IPL 2026 GT vs PBKS: इनके अलावा, मार्को यानसेन ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से जेसन होल्डर ने 24 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट हासिल किए। राशिद खान को 1 सफलता हाथ लगी।

जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया

IPL 2026 GT vs PBKS:  इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को 16 के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल (5) के रूप में बड़ा झटका लगा।

इसके बाद साईं सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 53 रन जुटाते हुए टीम को मजबूती दी। बटलर 22 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 26 रन बनाकर आउट हुए। यहां से साईं सुदर्शन ने मोर्चा संभाला।

IPL 2026 GT vs PBKS: उन्होंने निशांत सिंधु (15) के साथ 25 रन, जबकि वॉशिंगटन सुंदर के साथ 30 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

सुदर्शन 41 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सुंदर ने 23 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 40 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

IPL 2026 GT vs PBKS: विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाक ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि मार्को यानसेन और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट निकाला। –आईएएनएस आरएसजी

Read More : सू की जेल से रिहा: घर में नजरबंद, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बताया ‘सकारात्मक कदम’


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)