IPL 2024 LIVE : अभिषेक,हेड और क्लासेन की विस्फोटक पारी.. सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीता सनराइजर्स हैदराबाद

by kuldeep shukla पैट कमिंस की अगुवाई में टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया

IPL 2024 LIVE
IPL 2024 LIVE

हैदराबाद | IPL 2024 LIVE : आईपीएल 2024 के आठवें मैच में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हरा दिया। यह टूर्नामेंट में हैदराबाद की पहली जीत है, जिसमें कई रिकॉर्ड भी बने। दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत की तलाश में थीं।

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए। वहीं एमआई की टीम रनचेज करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 246 रन बनाए।


यह भी पढ़ें: IPL 2024 RCBvsPBKS: होली में छाया बैंगलोर के बल्लेबाज़ों का रंग, पंजाब को 4 विकेट से हराया


हैदराबाद का दमदार प्रदर्शन

IPL 2024 LIVE : पैट कमिंस की अगुवाई में टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 20 ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवाकर 277 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 63 रन बनाकर ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा। एडेन मार्कराम ने 42 रन और हेनरिक क्लासेन ने 80 रन की नाबाद पारी खेली।

रोहित-ईशान की शानदार शुरुआत, फिर भी हार गई मुंबई

IPL 2024 LIVE : आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हराया। मुंबई की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन वे लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। ईशान किशन ने 13 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

रोहित शर्मा ने 26 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल थे। नमन धीर ने तीसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 84 रन की साझेदारी की। नमन धीर ने 30 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या, गेराल्ड कोएत्जी और पीयूष चावला को एक-एक विकेट मिला।


यह भी पढ़ें:IPL 2024 live : RCB को 6 विकेट से हराकर CSK ने शानदार जीत दर्ज की, जीत के साथ किया सीजन का आगाज,


अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दिलाई टीम को विस्फोटक शुरुआत

IPL 2024 LIVE : सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे ट्रेविस हेड ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी निभाई। अग्रवाल 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अभिषेक शर्मा आए जिन्होंने हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई।

हेड ने 24 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। उन्होंने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 273.91 के स्ट्राइ रेट से तीन चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए 63 रन बनाए।

IPL 2024 LIVE : हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम की 116 रन की साझेदारी

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण को सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जमकर धोया। 277 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचने में हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम के बीच 116 रन की नाबाद साझेदारी महत्वपूर्ण रही। मार्करम ने 28 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 34 गेंदों में 80 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी स्ट्राइक रेट 235.29 रही। इस दमदार पारी में उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here