IPL 2022 LSG vs MI: मुंबई की 8वी हार, लखनऊ 36 रनों से जीता, राहुल ने जड़ा दूसरा शतक

IPL 2022 के 37वें मुकाबले में आमने-सामने हैं मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, मुंबई की निराशा जनक प्रदर्शन से लगातार 8वी हार, मुंबई हुई प्लेऑफ़ के रेस से बाहर...

IPL 2022 के 37वें मुकाबले में आमने-सामने हैं मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, पांच बार की चैंपियन रह चुकी टीम मुंबई की निराशा जनक प्रदर्शन से लगातार 8वी हार, मुंबई हुई प्लेऑफ़ के रेस से बाहर l लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी 5वीं जीत दर्ज की। लखनऊ ने मुंबई के खिलाफ इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। पिछला मुकाबला केएल राहुल की टीम ने 18 रनों से जीता था और इस मैच में टीम को 36 रनों से जीत मिली। मुंबई अभी भी पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है और टीम का खाता नहीं खुला है।

KL राहुल ने जड़ा सीजन का दूसरा शतक 

दूसरी तरफ इस सीजन में पहली बार शामिल हुई लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 में से 5 मैच जीते हैं। पॉइंट्स टेबल में यह टीम अब 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने दोनों बार इस सीजन में मुंबई को हराने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने पिछले मैच और इस मैच दोनों में शतक जड़ा और 103-103 रनों की नाबाद पारी दोनों मौकों पर खेली।

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स। इस मुकाबले में लगातार सात हार झेलकर आई पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश है। इस सीजन में इससे पहले भी इन दोनों टीमों का मुकाबला हो चुका है। उस मैच में नई टीम लखनऊ ने 18 रनों से बाजी मारी थी। केएल राहुल का वह 100वां मैच था जिसमें उन्होंने शतक भी जड़ा था।

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में लगातार सात मुकाबले गंवा चुकी है। पॉइंट्स टेबल में टीम का खाता नहीं खुला है और रोहित शर्मा की अगुआई वाली यह टीम 10वें यानी आखिरी स्थान पर है। दूसरी तरफ इस सीजन में पहली बार शामिल हुई लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 में से 4 मैच जीते हैं। पॉइंट्स टेबल में लखनऊ आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। हालांकि, पिछले मैच में टीम को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here