छत्तीसगढ़ l Indira Singh Dev died: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंहदेव (बेबीराज) का शनिवार सुबह आठ बजे निधन हो गया। वे पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित थीं और दिल्ली व मुंबई के अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा था। सुधार न होने पर 13 जून को उन्हें मुंबई से अंबिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर दो बजे के बाद रानी तालाब में किया जाएगा।
यह भी देखें: Big accident between Rudraprayag and Uttarakhand: अलकनंदा नदी में गिरा यात्री वाहन, 23 लोग बह गए, 8 शव बरामद
Indira Singh Dev died: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट
उनके निधन पर प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि “अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है। सरगुजा राजपरिवार की इंदिरा सिंह जी (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है। वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं। हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं। यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है। अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूँ।”
अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है.
सरगुजा राजपरिवार की श्रीमती इंदिरा सिंह जी (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है. वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं.
हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं. इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं.
यह हमारी…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 15, 2024
इंदिरा सिंहदेव का जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। उनके निधन से सरगुजा राजपरिवार और सरगुजा संभाग में शोक की लहर है। बेबीराज हमेशा लोगों की सहायता के लिए आगे रहती थीं और जरूरतमंदों के
यह भी देखें: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
लिए कार्य करती थीं।
सरगुजा राजपरिवार की श्रीमती इंदिरा सिंह जी के देहांत के समाचार से मन अत्यंत दुःखी है।
पिछले 6 महीनों से कैंसर से जूझते हुए आज उन्होंने अंतिम साँस ली, मैं श्रीहरि से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
इस दुःखद समय में श्री टी एस सिंहदेव… pic.twitter.com/PXyfCwcFMh
— Dr Raman Singh (@drramansingh) June 15, 2024
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि “सरगुजा राजपरिवार की इंदिरा सिंह जी के देहांत के समाचार से मन अत्यंत दुःखी है। पिछले 6 महीनों से कैंसर से जूझते हुए आज उन्होंने अंतिम सांस ली, मैं श्रीहरि से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। इस दुःखद समय में टीएस सिंहदेव और सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।