IND vs SA Womens WC 2025 : भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, अफ्रीका को फाइनल में हरा जीतीं पहला ICC विश्व कप ट्रॉफी। नवी मुंबई के मैदान पर इतिहास रचते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व कप ट्रॉफी जीत ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए थे।
शैफाली वर्मा (87 रन) और दीप्ति शर्मा (58 रन) ने शानदार पारियां खेलीं। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 246 रनों पर ढेर हो गई।
𝐂.𝐇.𝐀.𝐌.𝐏.𝐈.𝐎.𝐍.𝐒 🏆
Congratulations to #TeamIndia on winning their maiden ICC Women's Cricket World Cup 🇮🇳
Take. A. Bow 🙌#WomenInBlue | #CWC25 | #Final | #INDvSA pic.twitter.com/rYIFjasxmc
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025
IND vs SA Womens WC 2025 : भारत की ओर से गेंदबाजी में रेनुका सिंह और पूनम यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। रेनुका ने 3 विकेट झटके, जबकि पूनम ने 2 अहम विकेट लेकर अफ्रीका की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत की बेटियों ने देश का नाम रोशन कर दिया और क्रिकेट इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने वाला पल रचा। पूरे देश में टीम इंडिया की इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है।
IND vs SA Womens WC 2025 : भारत की ओर से शैफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने खेली शानदार पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। स्मृति ने 58 गेंद में 45 रन बनाए। शेफाली वर्मा के पास इस मैच में शतक लगाने का मौका था लेकिन उन्होंने इस मौके को गंवा दिया।
शेफाली ने 78 गेंद में 87 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। सेमीफाइनल मैच मैच में शतक लगाने वाली जेमिमा 37 गेंद में 24 रन ही बना सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 गेंद में 20 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुईं।
IND vs SA Womens WC 2025 : अमनजोत ने 14 गेंद में 12 रन बनाए। ऋचा घोष ने 34 रन बनाए। दीप्ति शर्मा 58 के स्कोर पर रन आउट हुईं। साउथ अफ्रीका की तरफ से आयबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए।
अफ्रीका लक्ष्य का पीछा करते हुए 246 रनों में सिमटी
IND vs SA Womens WC 2025 : लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए तैजमिन ब्रिट्स और लौरा वूल्वार्ट 51 रन की पार्टनरशिप हुई। ब्रिट्स इस मैच में 35 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुई। नंबर 3 पर बैटिंग करने के लिए आई एनेक बॉश इस मैच में खाता भी नहीं खोल सकीं।
इसके बाद सुने लुस 35, सिनालो जाफा ने 16 रन बनाए। जहां साउथ अफ्रीका के बाकी बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए वहीं कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार शतक लगाया।
IND vs SA Womens WC 2025 : वह 98 गेंदों में 11 चौके और एक सिक्स की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुईं। अमनजोत कौर ने उनका शानदार कैच लपका। गेंदबाजी की बात करें तो भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।
Read More : प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार















