भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है

history
History : भारतीय और विश्व इतिहास में 15 मई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

नयी दिल्ली (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

1797 – जॉन एडम्स अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति बने, इससे पहले वे उपराष्ट्रपति थे।

1817 – जेम्स मोनरो ने अमेरिका के पांचवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

1823 – उस्मानी शासन और यूनान के बीच युद्ध में यूनानी सेना ने त्रिपोलिज़ा शहर में 12 हज़ार मुसलानों का नरसंहार किया।

1882 – पूर्वी लंदन में पहली बार बिजली से चलने वाली ट्राम का संचालन हुआ।

1894 – शंघाई में लगी भीषण आग में 1000 से ज्यादा घर तबा​ह हुए।

1908 – ट्रांसवाल यूनिवर्सिटी कॉलेज ने प्रिटोरिया विश्वविद्यालय की स्थापना की।

1921 – हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म।

1930 – फ्रांस में आई भयानक बाढ़ से करीब 700 से अधिक लोगों की मौत।

1936 – जर्मनी में पहली बार हिंडेनबर्ग हवाई जहाज ने आधिकारिक उड़ान भरी।

1961 – भारत के पहले विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत की तैनाती हुई।

1972 – लीबिया और सोवियत संघ ने सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किये।

1976 – द मागिरे को सात विस्फोटकों को रखने के लिए दोषी पाया गया और उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई गयी।

1977 – रोमानिया में भूकंप से 1541 लोगों की मौत हुई।

1989 – लंदन के पुर्ले स्टेशन पर रेल दुर्घटना में पांच लोगों की मौत और 94 लोग घायल हुए।

1997 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मानव क्लोनिंग पर किसी भी शोध के लिए संघीय धन पर रोक लगायी।

2001 – ब्रिटेन में बीबीसी टेलीविजन केंद्र पर बम फेंका गया।

2002 – अफगानिस्तान में भूस्खलन के कारण 150 लोगों की मौत हो गई।

2009 – राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया।

2012 – व्लादिमीर पुतिन ने आरोपों के बीच रूस का राष्ट्रपति चुनाव जीता।

2013 – इराक में हुए एक हमले में 40 सीरियाई सैनिकों की मौत।

2016 – मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सह-संस्थापक पी. ए. संगमा का निधन।

राम
वार्ता

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here