अवैध चखना सेंटर को भी हटाया गया… कलेक्टर डॉ भुरे के निर्देश पर नगर निगम दस्ते ने की कार्रवाई

रायपुर l कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण अभियान चलाया गया और अवैध अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध चखना सेंटरों को हटाने की कार्रवाई की गई।
नगर निगम के मुख्यालय उड़न दस्ता एवं जोन की नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। विशेष टीम द्वारा सालेम स्कूल के पास दीवार के समीप अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे लगभग 35 ठेलों को हटाकर जप्त करने की कड़ी कार्यवाही की गई।

साथ ही नगर निगम की टीम ने सांध्यकालीन अभियान चलाकर जी. ई. रोड में एन. आई. टी. के समीप सड़क पर अवैध रूप से व्यवसायरत लगभग 40 अवैध ठेलों को हटा कर जप्त किया। इसके अलावा संतोषी नगर मुख्य मार्ग एवं निगम जोन 9 के क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गा में भी अभियान चलाकर विभिन्न मुख्य मार्गा को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here