Holi Special Song : अंकुश राजा का होली स्पेशल गाना “आहि रे दिदिया” रिलीज

Holi Special Song
Holi Special Song

मुंबईby kuldeep | Holi Special Song : भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता और गायक अंकुश राजा का होली स्पेशल गाना “आहि रे दिदिया” रिलीज हो गया है। यह गाना उन्होंने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है।

गाना “आहि रे दिदिया” अन्नपूर्णा फिल्म के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाने में अंकुश राजा और शिल्पी राज होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। गाने का म्यूजिक काफी दमदार है और यकीनन यह होली के मौसम में लोगों को खूब पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें:  Trailer release : स्वतंत्र वीर सावरकर फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, रणदीप हुड्डा ने क्रांतिकारी नेता का किरदार निभाया

Holi Special Song : गाने को लेकर अंकुश राजा ने कहा, “होली बिना संगीत कैसे हो सकता

गाने को लेकर अंकुश राजा ने कहा, “होली बिना संगीत कैसे हो सकता है। इसलिए हम इस बार होली को और खास बनाने के लिए एक से बढ़कर एक गाने लेकर आ रहे हैं उसी क्रम में यह भी खाना है जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम आप सबों से आग्रह करेंगे कि आप हमारे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। इसके साथ होली के रंग को हमारे इस गाने के साथ और रंगीन बनाएं उम्मीद करता हूं कि हमारे गाने आपकी भोजपुरी होली को यादगार बनाने के लिए सक्षम है।”

यह भी पढ़ें:  Trailer Released: “ऐ वतन मेरे वतन” फिल्म का ट्रेलर रिलीज, सारा अली खान ने क्रांतिकारी महिला उषा मेहता का किरदार निभाया

Holi Special Song : यहाँ गाने “आहि रे दिदिया” के बारे में कुछ मुख्य बातें हैं

  • गायक: अंकुश राजा और शिल्पी राज
  • गीतकार: अखिलेश कश्यप, दीपक मतलबी
  • संगीत निर्देशक: आर्य शर्मा
  • संगीतकार: शुभम तिवारी
  • वीडियो निर्देशक: आशीष सत्यार्थी
  • निर्माता: अखिलेश कश्यप

आप “आहि रे दिदिया” गाने को अन्नपूर्णा फिल्म के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here