दिल्ली
हथिनीकुंड बैराज Hathnikund barrage से 1.59 लाख क्यूसेक पानी दिल्ली की तरफ छोड़ दिया गया है जो में दिल्ली पहुंचेगा. ये पानी दिल्ली वालों की मुसीबत बढ़ा सकता है. पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से यमुना नदी उफान पर है ,हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़ने के कारण राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया है।
दिल्ली प्रशासन ने यमुना नदी में जल स्तर बढ़कर 205.22 मीटर पहुंचने पर शुक्रवार को अलर्ट जारी किया है. उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने के कारण यमुना में जल स्तर बढ़कर खतरे के निशान 205.33 मीटर के पार पहुंच गया है. सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अलग-अलग इलाको में 13 नौकाओं को तैनात किया है तथा 21 अन्य को तैयार रखा है.
#WATCH: दिल्ली: हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़ने के कारण राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया है। pic.twitter.com/7NrCLnTGGH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2021