भिलाईनगर, 22 मार्च । gold theft exposed : इस्पात नगरी भिलाई के भट्ठी क्षेत्र में घर से गोल्ड के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से करीब 7 तोला सोना बरामद
gold theft exposed : पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से करीब 7 तोला गोल्ड बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। बरामद किए गए आभूषणों में विभिन्न प्रकार के गहने शामिल हैं, जिन्हें आरोपी ने चोरी कर अपने पास छिपाकर रखा था।
ASP मणि शंकर चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया
gold theft exposed : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मणि शंकर चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी एम. नचैय्या ने 21 जनवरी को थाना भिलाई भट्ठी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से 2 जनवरी को करीब 8.59 लाख रुपये गोल्ड के आभूषण चोरी हो गए हैं। जांच के दौरान संदेह उनकी पुत्री पर गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी एम. श्यामला (26 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
आरोपी ने आभूषणों को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखी
gold theft exposed : पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर अन्य साथियों के साथ मिलकर गोल्ड के आभूषण चोरी किए । आरोपी ने चोरी किए गए कुछ आभूषणों को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर पैसे हासिल किए, जबकि बाकी आभूषण अपने पास रखना स्वीकार किया।
gold theft exposed : घरेलू विश्वास बना अपराध की वजह
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 7 तोला गोल्ड बरामद किया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की आगे जांच जारी है। .प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आर्थिक लाभ के उद्देश्य से पारिवारिक विश्वास का दुरुपयोग कर इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस की अपील
gold theft exposed : दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर में कीमती सामान सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। साथ ही पारिवारिक स्तर पर भी सतर्कता बनाए रखना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Read More : स्क्वैश खिलाड़ियों को सबसे बड़ा मंच मिलना चाहिए सौरव घोषाल
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार















