बीएसएनएल टावर से कूदकर युवक ने दी जान, मानसिक तनाव बना कारण

0
28
BSNL tower
BSNL tower

दुर्ग; 7 अप्रैल BSNL tower :  दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित टाउनशिप में एक युवक द्वारा टावर से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Table of Contents

मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका रूप में हुई

BSNL tower : मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे (21), निवासी टाउनशिप, नंदिनी नगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण आत्महत्या बताया गया है।

BSNL tower : युवक मानसिक तनाव में था

जांच में सामने आया कि मृतक एक दिन पहले अपने वाहन को दीवार से टकरा देने के कारण मानसिक तनाव में था। परिजनों की संभावित डांट के डर और अकेले होने की स्थिति में उसने यह कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि वह डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


Read More : दीपक बैज : भाजपा सिद्धांतविहीन पार्टी, इसका लोकतांत्रिक चरित्र नहीं