आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला: फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

0
39
suicide case
suicide case

भिलाई 7 अप्रैल  suicide case : भिलाई के हाउसिंग बोर्ड कोहका निवासी मोहन रामटेके (42) 28 मार्च 2026 को अपने घर में मृत पाए गए थे। मर्ग जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा 1 लाख रुपये की मांग को लेकर लगातार घर जाकर और फोन के माध्यम से मृतक को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

Table of Contents

आरोपी न्यायिक रिमांड पर फरार आरोपिया गिरफ्तार 

suicide case : मामले में थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 457/2026 के तहत धारा 108, 3(5) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। इसी कड़ी में फरार आरोपिया सोनिया गोस्वामी को 6 अप्रैल 2026 को ग्राम जेवरासिरसा स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपिया को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने फरार आरोपी सोनिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

suicide case : पुलिस ने फरार आरोपी सोनिया गोस्वामी, निवासी ग्राम जेवरासिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग को 6 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। प्रकरण में पूर्व में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। पुलिस ने मामले में आवश्यक दस्तावेज और मोबाइल साक्ष्य जप्त कर आगे की जांच जारी रखी है।

suicide case : सराहनीय भूमिका 

उक्त कार्यवाही में चौकी स्मृति नगर पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपिया को गिरफ्तार किया गया।

suicide case : दुर्ग पुलिस की अपील 

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अवैध दबाव की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।


Read Moreबीएसएनएल टावर से कूदकर युवक ने दी जान, मानसिक तनाव बना कारण