गणेश उत्सव के रंग में रंगा रायपुर, आकर्षक झांकियां बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र;कई जगह लगा जाम

0
4
ganesh utsav
ganesh utsav

रायपुर; 22  सितम्बर ganesh utsav :  गणेश उत्सव के रंग में रंगा रायपुर इन दिनों आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। शहर के चौक-चौराहों पर सजी आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनी हुई हैं। गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक चल रहे उत्सव में गणपति दर्शन और झांकियां देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रायपुर पहुंच रहे हैं।

ganesh utsav : गणेश उत्सव के रंग में रंगा रायपुर, आकर्षक झांकियां बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र;कई जगह लगा जाम

धार्मिक एवं आकर्षक झांकियां सजाने की परंपरा लगातार बढ़ रही है

ganesh utsav : गणेश उत्सव के दौरान धार्मिक एवं आकर्षक झांकियां सजाने की परंपरा लगातार बढ़ रही है। हर वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न थीम पर झांकियां तैयार की जाती हैं, जो उत्सव के दौरान आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई हैं। पूरे नगर में गणेश उत्सव को लेकर भक्तिमय माहौल है और श्रद्धालु श्रद्धा के साथ भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं।

देर रात तक गणेश पंडालों में उमड़ी भीड़, कई मार्गों पर जाम

ganesh utsav : नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित झांकियां देखने और भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शाम के समय झांकियों और गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। जहां-जहां गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, वहां देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। परिवार के साथ पहुंचे लोग गणेश प्रतिमा और आकर्षक झांकियों के सामने सेल्फी लेने के लिए रुक रहे थे। इससे कई जगहों पर भीड़ के साथ-साथ वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई और सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों का काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा।

ganesh utsav : गणेश उत्सव के रंग में रंगा रायपुर, आकर्षक झांकियां बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र;कई जगह लगा जाम

गणेश पंडालों में भीड़ की वजह से आगे पीछे जाम की स्थिति

ganesh utsav : जहां जहां प्रतिमा स्थापित है वहां तो भीड़ टस से मस होने का नाम नहीं ले रही है। परिवार सहित पहुंचे लोग सेल्फी लेने के नाम पर ठहर जाते थे और उधर भीड़ की वजह से आगे पीछे जाम की स्थिति। वाहनों का काफिला तो रेंग रहा था। पुलिस की व्यवस्था हालांकि अच्छी थी लेकिन भक्तों के आगे वे बेबस हो जा रहे थे। आखिरकार पुलिस दोपहिया टीम ने गणेश पंडालों में पहुंचकर बंद करवाया तब कहीं जाकर रात को एक बजे के बाद लोग घरों के लिए लौटना शुरु हुए। फिर भी पूरी रात शहर रतजगा कर रहा है। बचे दिनों में भी लगभग यही स्थिति रहेगी।

ganesh utsav : गणेश उत्सव के रंग में रंगा रायपुर, आकर्षक झांकियां बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र;कई जगह लगा जाम

भीड़ संभालने पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत, रात एक बजे बाद कम हुई भीड़

ganesh utsav : पुलिस ने व्यवस्था संभालने के लिए जगह-जगह जवानों की तैनाती की थी। हालांकि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस की दोपहिया टीम ने गणेश पंडालों में पहुंचकर उन्हें बंद कराया, जिसके बाद रात करीब एक बजे के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ धीरे-धीरे कम होने लगी और लोग घर लौटना शुरू हुए। इसके बावजूद पूरी रात शहर में रौनक और चहल-पहल बनी रही। आने वाले दिनों में भी गणेश उत्सव के चलते शहर में इसी तरह भीड़ और रतजगे का माहौल बने रहने की संभावना है।

ganesh utsav : गणेश उत्सव के रंग में रंगा रायपुर, आकर्षक झांकियां बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र;कई जगह लगा जाम

19 रास्तों से मालवाहक वाहनों की एंट्री पर समयबद्ध रोक रात

ganesh utsav : गणेशोत्सव के दौरान देर रात तक उमड़ रही भीड़ को देखते हुए शहर में मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश का समय बदल दिया गया है। अब शहर के 19 एंट्री पॉइंट से ऐसे वाहन सुबह 5 बजे से रात 2 बजे तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मालवाहक वाहनों को केवल रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक ही शहर में प्रवेश की अनुमति होगी।

ganesh utsav : गणेश उत्सव के रंग में रंगा रायपुर, आकर्षक झांकियां बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र;कई जगह लगा जाम

यह व्यवस्था 27 सितंबर तक लागू रहेगी। इसके बाद 28 सितंबर से पहले से लागू प्रतिबंधित आदेश प्रभावी हो जाएगा। गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए बढ़ रही भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने यह आदेश जारी किया है।

शहर के 19 प्रवेश मार्गों में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन

ganesh utsav : रिंग रोड-1 के 13 पॉइंट: तेलीबांधा थाना के सामने चौक, केनाल रोड प्रवेश मार्ग, महावीर नगर चौक, राजेंद्र नगर चौक, पचपेड़ी नाका चौक, संतोषी नगर चौक, भाठागांव चौक, कुशालपुर चौक, रायपुरा चौक, डीडी नगर प्रवेश मार्ग, अरिहंत नगर प्रवेश मार्ग, टाटीबंध चौक और एक्सप्रेस-वे के नीचे रिंग रोड-1।

रिंग रोड-2 के 3 पॉइंट: हीरापुर टर्निंग, गोगांव तिराहा और गोंदवारा तिराहा।

अन्य 3 पॉइंट: पाटीदार भवन के सामने भनपुरी, विधानसभा रोड वीआईपी ति

ganesh utsav : गणेश उत्सव के रंग में रंगा रायपुर, आकर्षक झांकियां बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र;कई जगह लगा जाम

राहा और कचना रेलवे क्रॉसिंग।

तेलघानी नाका के छह मार्गों पर भी प्रतिबंध

ganesh utsav : तेलघानी नाका क्षेत्र में बढ़ती भीड़ को देखते हुए 27 सितंबर तक शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक छह मार्गों पर हल्के वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। इनमें आजाद चौक से तेलघानी नाका, राठौर चौक से तेलघानी नाका, फाफाडीह चौक-स्टेशन चौक से तेलघानी नाका, भाठागांव-मठपुरैना अंडरब्रिज, कर्मा चौक रामनगर-रामनगर ब्रिज और नहरपारा-संजय गांधी चौक से स्टेशन गुरुद्वारा मार्ग शामिल हैं।

ganesh utsav : गणेश उत्सव के रंग में रंगा रायपुर, आकर्षक झांकियां बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र;कई जगह लगा जाम


Read Moreअमानकीकृत ‘एनालॉग पनीर’ के विरुद्ध धमतरी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सघन कार्रवाई