Gadar 2 : तारा सिंह 22 साल बाद नजर आयेंगे…गदर 2 में सनी बैलगाड़ी का पहिया उठा रखा है…..

मुंबई / संजय

superhit movie gadar ek prem katha  :  सुपर हिट फिल्म “गदर: एक प्रेम कथा”जो की वर्ष 2001 में आई थी  उस वर्ष की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. और अब उस फिल्म के स्टार कास्ट के साथ  22 साल बाद, सनी देओल Sunny Deol और अमीषा पटेल Ameesha Patel “द बिगेस्ट एवर सीक्वल” के साथ वापस आ गए हैं। हाल ही में फिल्म से सनी के लुक का एक फर्स्ट टीजर रिलीज हुआ है जिसमें एक्टर दमदार रोल  में नजर आ रहे हैं. जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

ज़ी स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लाइनअप को दिखाया गया है। इसी वीडियो में तमाम सितारों के बीच लोगों ने गदर 2 (Gadar 2) से सनी देओल की पहली झलक देखी। जहां सनी अपने तारा सिंह के रूप में नजर आ रहे हैं। इस सीन में सनी को लड़ने के लिए बैलगाड़ी का पहिया उठाते देखा जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here