French Open Final Rafael Nadal : स्पेन के राफेल नडाल रिकॉर्ड 14वीं बार फ्रेंच ओपन चैंपियन बने

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में राफेल नडाल दुनिया में नंबर एक हैं। उनके नाम 22 ग्रैंड स्लैम हैं। इस मामले में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ने 20-20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं।

French 

स्पेन के राफेल नडाल रिकॉर्ड 14वीं बार फ्रेंच ओपन चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने रविवार (पांच जून) को खेले गए मुकाबले नॉर्वे के कैस्पर रूड को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। 36 साल के नडाल ने तीन सेट तक चले मुकाबले को 6-3, 6-3, 6-0 से अपने नाम कर लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला दो घंटे 18 मिनट तक चला। नडाल ने करियर का 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। नडाल अब तक फ्रेंच ओपन के फाइनल में नहीं हारे हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड बरकरार रखा है।

नडाल का यह इस साल का दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। जनवरी में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। यह पहली बार है कि जब नडाल ने एक ही सीजन में वर्ष के पहले दो ग्रैंडस्लैम जीते हैं। इस सीजन 2022 में उन्होंने चार खिताब जीते हैं। कैस्पर रूड का यह नडाल के खिलाफ पहला मुकाबला था। वह ग्रैंडस्लैम फाइनल खेलने वाले नॉर्वे के पहले टेनिस खिलाड़ी बने। दरअसल यह गुरु शिष्य की भिड़ंत थी जिसमें गुरु राफेल ने शिष्य कैस्पर को अच्छा सबक सिखाया। रूड सितंबर 2018 से मलोरका स्थित नडाल की टेनिस अकादमी में ही ट्रेनिंग ले रहे हैं।

चौथी रैंकिंग पर पहुंचेंगे

इस खिताबी जीत के साथ नडाल आगामी एटीपी रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे। इस खिताबी सफर के दौरान नडाल ने शीर्ष दस में शामिल फेलिक्स अगुर ऐलसिमे, नंबर एक सर्बिया के नोवाक जोकोविच और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया। वह तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने ग्रैंडस्लैम शीर्ष 10 में शामिल चार खिलाड़ियों को हराया है। 1973 में एटीपी रैंकिंग की शुरुआत से मैट्स विलैंडर ने 1982 में और रोजर फेडरर ने 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में ऐसा किया था।

नडाल पहली बार 2005 में जीते थे
नडाल ने पहली बार 2005 में इस खिताब पर कब्जा किया था। उसके बाद 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020 और 2022 में भी जीते। उन्होंने चार यूएस ओपन, दो ऑस्ट्रेलियन ओपन और दो विम्बलडन ओपन खिताब भी अपने नाम किया है।

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में राफेल नडाल दुनिया में नंबर एक हैं। उनके नाम 22 ग्रैंड स्लैम हैं। इस मामले में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ने 20-20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। फेडरर 2018 के बाद से एक बार भी चैंपियन नहीं बने हैं। उन्होंने पिछली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया था। दूसरी ओर, जोकोविच पिछले साल विम्बलडन ओपन में जीते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here