रातभर फंदे से झूलते रहे शव…दिल दहला देने वाली घटना, पूरे परिवार ने एक साथ लगाई फांसी,

बिहार

बिहार के समस्तीपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह घर से पांचो के शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। कई लोगों का कर्ज भी परिवार पर था, जिसके चलते सभी सदस्यों ने शनिवार देर रात फांसी लगा ली।

जानकारी के मुताबिक, घटना विद्यापतिनगर के मऊ गांव की है। बताया जा रहा है कि मनोज झा अपने परिवार के साथ रहते थे। ऑटो चलाकर जैसे-तैसे वे परिवार का पेट पाल रहे थे। खराब आर्थिक स्थिति के कारण उन्होंने कई लोगों से कर्ज भी लिया था। अब लोग उन पर पैसा वापस करने का दबाव बना रहे थे, जिसके चलते सभी सदस्यों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

पड़ोसियों को हुआ शक 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार रात मनोज झा के परिवार को सभी ने देखा था, लेकिन रविवार सुबह काफी देर होने के बाद भी कोई घर से बाहर नहीं आया। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद वे सभी घर की ओर गए। वहां पांचों के शव फांसी के फंदे से लटके हुए थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पिता ने भी लगाई थी फांसी
कहा जा रहा है कि मनोज झा के पिता भी पहले फांसी लगाकर जान दे चुके हैं। उन्होंने भी आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या की थी। उन्होंने बड़ी बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था, जिसे वे लौटाने में सक्षम नहीं थे। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here