रायपुर। 15 जुलाई 2026: Free Health camp organized by Wadhwa Hospital: जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाधवा हॉस्पिटल एलएलपी द्वारा फर्स्ट क्राय इंटेलीटॉट्स स्कूल FirstCry intellitots school चौबे कॉलोनी में निःशुल्क शिविर का सफल आयोजन किया गया।
Free Health camp organized by Wadhwa Hospital: शिविर में स्कूल के सभी बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया गया

शिविर में स्कूल के सभी बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर में वाधवा हॉस्पिटल एलएलपी के शिशु रोग, दंत रोग, नेत्र एवं ई एन टी. विभाग से डॉ. प्रशांत गुप्ता , डॉ अरुणेश गौरहा , विजय मौर्य, घनश्याम साहू एवं संजू बेंजामिन ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं firstcry intellitots स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती धनु चोपड़ा एवं स्टाफ ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
स्वस्थ बच्चों से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है
Free Health camp organized by Wadhwa Hospital: वाधवा हॉस्पिटल एल एल पी के संस्थापक अमर वाधवा ने स्वास्थ्य सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा, “हमारा अस्पताल जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण एवं उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
स्वस्थ बच्चों से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है । जन – जन तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना हमारा संकल्प है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।”
Read More : अदाणी प्रॉपर्टीज की वैल्यूएशन में 74 प्रतिशत की छलांग, भारत की टॉप-4 रियल एस्टेट कंपनियों में बनाई जगह















