Filmfare Awards 2022 : 67 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शेरशाह’ बेस्ट फिल्म, रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस

90 के दशक के मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई को लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।

मुंबई

Filmfare Awards 2022: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स बॉलीवुड का पॉपुलर अवॉर्ड शो है। इस अवॉर्ड्स की शुरुआत 30 अगस्त 2022 को हो गई है। इस बार शो को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर होस्ट कर रह हैं।

फिल्मी सितारों के लिए बहुत बड़ा दिन है क्योंकि आज 67 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। यह अवाॅर्ड बॉलीवुड सितारों को मिलने वाले कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। फिल्मफेयर समारोह के दौरान रेड कार्पेट पर अभिनेत्री कटरीना कैफ शिमरी साड़ी में स्टाइलिश लगीं। वहीं अवॉर्ड्स की नाइट में तापसी पन्नू का भी ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। इसके अलावा एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने स्टेज पर धमाकेदार डांस किया।

अवॉर्ड शो के दौरान फिल्मफेयर ने इस साल दुनिया को अलविदा कह चुकीं बॉलीवुड हस्तियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अवॉर्ड फंक्शन में रवीना टंडन, शेहनाज गिल, मौनी रॉय, करण कुंद्रा, मलाइका अरोड़ा, कृति सेनन जैसे कई कलाकारों ने शिरकत की।

बेस्ट फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर शेरशाह रही, जबकि लीडिंग रोल में बेस्ट एक्टर 83 के लिए रणवीर सिंह को चुना गया। 83 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल कृति सेनन को दिया गया। मिमी नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गयी थी।

आज के इस अवॉर्ड फंक्शन में विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ का काफी बोलबाला देखने को मिला। इस फिल्म को 5 कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। विक्की कौशल के फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म को और भी कई अवॉर्ड्स मिलेंगे।

फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’’ ने इन कैटेगरी में जीते अवॉर्ड्स 

‘बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन’ कैटेगरी में मानसी मेहता को इस फिल्म के लिए पहला अवॉर्ड मिला। ‘बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन’ कैटेगरी के लिए वीरा कपूर को फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। इस फिल्म के सिनेमेटोग्राफी काफी बेहतरीन थी इसलिए ‘‘बेस्ट सिनेमेटोग्राफी’ कैटेगरी के लिए अवि मुखोपाध्याय को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तो वहीं ‘बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर’ कैटेगरी के लिए शांतनु मोइत्रा को यह अवॉर्ड दिया गया। साथ ही ‘बेस्ट वीऍफ़एक्स’ के लिए Main Road Post VFX स्टूडियो को यह अवॉर्ड मिला।

सुभाष घई को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड्स 

90 के दशक के मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई को लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। सुभाष घई ने इंडियन सिनेमा में एक से बढ़कर एक फ़िल्में बनायीं हैं। क़र्ज़, कर्मा, परदेश, विश्वात्मा, सौदागर और खलनायक जैसी बेहतरीन हिट फ़िल्में दी हैं।

बेस्ट डेब्यू का इन्हें मिला अवॉर्ड
शरवरी वाघ ने अपनी फिल्म ‘बंटी और बबली 2′ के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीमेल का पुरस्कार जीता। वहीं, बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार एहान भट को ’99 सॉन्ग्स’ के लिए दिया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार सीमा पाहवा को ‘रामप्रसाद की तहरवी’ के लिए मिला।

स्क्रीनप्ले, कहानी और डायलॉग में इन्होंने मारी बाजी
शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह को ‘सरदार उधम’ के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला है। वहीं, सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे को ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के लिए मिला है। इसके अलावा दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर को संदीप और पिंकी फरार के मिला बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड।
साई तम्हंकर को ‘मिमी’ में कृति सेनन की दोस्त का किरदार निभाने के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल, तो पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।

‘शेरशाह’ के लिए मिला बी प्राक को मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड 

इस दौरान सर्वश्रेष्ठ गीत का फिल्मफेयर पुरस्कार ’83’ के गाने ‘लहरा दो’ के लिए कौसर मुनीर को दिया गया। यह पहली बार है जब किसी महिला गीतकार ने फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है। वहीं, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक ने शेरशाह के गाने मन भरया के लिए जीता। जबकि असीस कौर ने शेरशाह के ही गाने राता लंबियां के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार जीता।

‘शेरशाह’ बनी बेस्ट फिल्म
फिल्मफेयर में ‘शेरशाह’ ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। ‘शेरशाह’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) और निर्देशक विष्णु वर्धन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। विष्णुवर्धन एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में सक्रिय हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here