मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। dusri bar matapita dipika ranvir : बॉलीवुड के मशहूर पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। कपल ने शनिवार को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। यह जोड़ी दूसरी बार बेटी की माता-पिता बनी है। ‘जवान’ फिल्म की एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बच्चे के छोटे से पैर के निशान थे और साथ में लिखा था, “बेबी गर्ल का स्वागत है।”
रणवीर और दीपिका के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई
dusri bar matapita dipika ranvir : वहीं, अभिनेत्री ने कैप्शन में सिर्फ ‘बुरी नजर से बचाने वाले’ इमोजी का इस्तेमाल किया। एक्ट्रेस की यह पोस्ट जैसे ही प्लेटफॉर्म पर आई, रणवीर और दीपिका के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। अभिनेत्री की पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों की ओर से लगातार बधाइयां आ रही हैं। एक्ट्रेस कृति सेनन ने लिखा, “अरे वाह, आप दोनों को बधाई! दुआ को छोटी बहन मिल गई! कितना बड़ा आशीर्वाद है।”
सिंगर श्रेया घोषाल ने कमेंट सेक्शन में “बधाई हो” लिखा
dusri bar matapita dipika ranvir : सिंगर श्रेया घोषाल ने कमेंट सेक्शन में “बधाई हो” लिखा और साथ में कई रेड हार्ट इमोजी भी बनाए। एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने भी रेड हार्ट इमोजी के साथ “बधाई हो” लिखा। डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने कहा, “दो बेटियां और क्या चाहिए?” इसके अलावा, इंडस्ट्री के कई अन्य लोगों ने भी कमेंट सेक्शन में ऐसे प्यारे-प्यारे संदेश लिखे। इस महीने की शुरुआत में रणवीर और दीपिका पादुकोण ने दुआ के साथ कुछ प्यारी फैमिली तस्वीरें शेयर करके अपने इंस्टाग्राम फैमिली को खुश किया था।
प्यारी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा
dusri bar matapita dipika ranvir : उन्होंने इन प्यारी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा था, “बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े हो रहे हैं। आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।” दीपिका और रणवीर ने अप्रैल में घोषणा की कि वे इस वर्ष अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
कपल ने एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया
dusri bar matapita dipika ranvir : सोशल मीडिया पर यह खुशी की खबर देते हुए, कपल ने एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें दुआ एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए दिख रही हैं, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट दिखाई दे रहा है। दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में एक निजी लेकिन शानदार समारोह में शादी की। वहीं, दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी पहली संतान, बेटी दुआ का स्वागत किया।
Read More : क्यों मनाया जाता है विश्व आभार दिवस? जानिए इस विशेष दिन का महत्व
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















