दीपक बैज का आरोप राजीव भवन पर हमला सरकार प्रायोजित, भाजपा मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग

वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज

deepak baij
deepak baij

रायपुर 23 जुलाई । deepak baij : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कल राज्य सरकार के मंत्रियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में हमला बोला। इस हमले के बाद पुलिस ने शाम को हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज किया है। हमला हमारे दफ्तर पर हुआ है। वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर।

Table of Contents

भाजपा ने हमला किया, पुलिस ने हमें बनाया आरोपी : दीपक बैज

deepak baij : घटना के जितने भी वीडियो है वह बता रहे कि सारे आक्रमण, सारे पत्थर आदि भाजपा की तरफ से कांग्रेस की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने एक तरफा कार्यवाही क्यों किया? मंत्री गण भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हमारे कार्यालय आये थे हम पर हमला हुआ और हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना बताता है कि पुलिस भाजपा की अनुषांगिक संगठन बन गयी है।

हमले को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ

deepak baij : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस कार्यालय पर हुए कथित हमले को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए आरोप लगाया कि इसमें भाजपा सरकार के कई मंत्री शामिल थे। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय मंत्रियों ने विपक्षी दल के कार्यालय पर प्रदर्शन किया, जो संविधान की शपथ का उल्लंघन है। बैज ने ऐसे मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

deepak baij : बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थर, चप्पल, हरे नारियल के खोल, पानी के पाउच और डंडों से हमला किया, जिससे एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए, जिनमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के बजाय कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस पहले से ही वाटर कैनन वाहन को लेकर क्यों आई थी?

deepak baij :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पत्थर जब भाजपा कार्यकर्ता चला रहे थे पुलिस को उनको भगाना था, पुलिस ने उनके ऊपर कोई प्रहार क्यों नहीं किया? परिस्थितियां बता रही कि पुलिस और भाजपा की यह मिला-जुला षड़यंत्र था। पुलिस पहले से ही वाटर कैनन वाहन को लेकर क्यों आई थी? इसके पहले भी भाजपा ने ऐसा प्रदर्शन किया था, तब पुलिस की ऐसी कोई तैयारी क्यों नहीं किया था?

पुलिस ने पांचों आंसू गैस के गोले कांग्रेस की तरफ ही क्यों छोड़ा था?

deepak baij :  पुलिस ने पांचों आंसू गैस के गोले कांग्रेस की तरफ ही क्यों छोड़ा था? भाजपा की तरफ क्यों नहीं? पुलिस के द्वारा भाजपा को प्रदर्शन के लिए राजीव भवन के ही समीप प्रदर्शन की अनुमति कैसे दिया गया? इनको दूर क्यों नहीं रोका गया? इस मामले के लिए दोषी कौन है? अमूमन जब भी कोई विरोध प्रदर्शन होता है तो विरोध स्थल से दूर रोका जाता है, यहां पर भाजपा के लोगों को कांग्रेस भवन के पास प्रदर्शन की अनुमति क्यों दी गयी?

deepak baij :  पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह-प्रभारी डॉ. एस.ए. सम्पत कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू उपस्थित थे ।


Read Moreपत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव