Data Entry : क्या है डाटा एंट्री….कैसे बने डाटा एंट्री ऑपरेटर….जानें ऑनलाइन पैसे कैसे पैसे कमा

data
Data Entry: What is Data Entry….How to become Data Entry Operator….Learn how to earn money online

रोजगार सृजन, कल्पना | क्या है डाटा एंट्री (data entry kya hai) और कैसे बने डाटा एंट्री ऑपरेटर ? वर्तमान समय में हर व्यक्ति घर बैठे पैसे कमाना चाहता है। ऑनलाइन घर बैठे पैसे कमाना इतना आसान भी नहीं है। लेकिन ऑनलाइन कुछ ऐसे काम करके लाखो रूपये कमा सकते है ये सच है। बहुत सारे लोग ऑनलाइन पैसे कमा भी रहे है। इस लेख में हम लोग बात करेंगे डाटा एंट्री जॉब की जो की काफी पॉपुलर है। इस जॉब या काम को करने के लिए आपको कुछ स्किल सिखने की जरूरत होती है।

डाटा एंट्री data entry करने के लिए आपको कुछ चीजों का ज्ञान होना बहुत ज़रूरी है। डाटा एंट्री को कोई भी कही से कर सकता है। इस काम को करने के लिए आपको कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी के साथ साथ इंग्लिश और लोकल लैंग्वेज भी पढ़ना लिखना आना चाहिए। यदि आपको ये आता है तो आप डाटा एंट्री ऑपरेटर बन सकते है।

डाटा एंट्री ऑपरेटर data entry operator के लिए फ्रीलांसर बेस्ट प्लेटफार्म है। यहाँ से किसी भी ऑपरेटर के द्वारा काम खोजा जा सकता है। बड़ी आसानी से यहाँ से काम मिल जाता है। फिर उस काम को पूरा करके देने के बाद आपको उस काम के बदले पैसे दे दिए जाते है। जो की आप अपने सेविंग अकाउंट में ये राशि प्राप्त कर सकते है।

डाटा एंट्री जॉब को पार्ट या फूल टाइम में किया जा सकता है। ऐसे काम हर कोई करना चाहता है क्योकि आज बढ़ते महगाई को देखते हुए। हर व्यक्ति अपना कुछ समय निकालकर काम करने के लिए तैयार रहता है। इस काम को महिलाये या बच्चे या कालेज स्टूडेंट कोई भी कर सकता है। ऐसे कामो में कोई दिमागी टेंसन नहीं होता है। जब टाइम मिले तभी इस काम को पूरा किया जा सकता है। जो अगर आप भी डाटा एन्ट्री के बारे में जानना चाहते हो। तो ये आर्टिकल आपके के लिए है इस पोस्ट में बात करेंगे। कि data entry kya hai. और data entry kaise karte hai.

डाटा एंट्री का मतलब किसी भी डेटा को कंप्यूटर में सेव करना या किसी हार्ड कॉपी से सॉफ्ट कॉपी में डेटा को कन्वर्ट करना। किसी टाइपिस्ट के द्वारा सॉफ्टवेयर पर डेटा टाइप करके इकठ्ठा करना। इसी को डाटा इंट्री कहते है। डाटा इंट्री कई प्रकार का हो सकता है। डाटा एंट्री किसी एक कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा किया जाता है। डाटा एंट्री करने वाले को डाटा एंट्री ऑपरेटर कहते है।

डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा कम्प्यूटर के किसी विशेष सॉफ्टवेयर पर डाटा को एंटर करके स्टोर किया जाता है। जैसे MS Office के Word Pad, Excel, जैसे बहुत सारे सॉफ्टवेयर पर डाटा एंट्री का काम किया जाता है। कंप्यूटर में कीबोर्ड के माध्यम से कुछ भी इनपुट किया जाता है। उसे भी डाटा एंट्री कहा जाता है।

डाटा किसी भी रूप में चाहे वो Text हो या Image, video, ये कम्प्यूटर के लिए एक प्रकार से डेटा ही होते है। कई वेबसाइट मोबाइल से डेटा एंटर करवाती है। इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट मौजूद है। जो यूजर से प्रोडक्ट के फीडबैक जानने के लिए यूजर से डेटा एंट्री करवाती है।

डेटा एंट्री आप मोबाइल से कर सकते है। कई वेबसाइट सर्वे भी करवाती है। उससे यूजर से कई प्रकार की जानकारी को कलेक्ट करते है। जिससे विज्ञापन करने में आसानी मिलती है। ग्राहक के पसंद को कम्पनियो के द्वारा जानने का प्रयास किया जाता है। और यूजर को उसके बदले में कुछ पैसे दिया जाता है।

डाटा एंट्री के प्रकार के होते है ?

डाटा एंट्री के प्रकार की बात करे। तो वर्तमान समय में बहुत सारे प्रकार से डाटा एंट्री को किया जाता है। हर कंपनी अनेक अनेक तरीके को अपनाकर डेटा एंट्री करवाती है। यह संस्था के काम के ऊपर निर्भर करता है. की किस तरह से उसके लिए डेटा इंटर करवाना अच्छा रहेगा।

  1. एक्सेल डाटा एंट्री
  2. स्पेलिंग चेकर
  3. पेपर डॉक्यूमेंटेशन
  4. जॉब पोस्टिंग
  5. डाटा कन्वर्शन
  6. ऑनलाइन सर्वे
  7. ऑडियो तो टेक्स्ट
  8. कंटेंट राइटिंग
  9. कॉपी पेस्ट डेटा एंट्री
  10. कैप्शनिंग

एक्सेल डाटा एंट्री

इसमें किसी भी टॉपिक पर आपको MS Office Excel पर डाटा एंटर करना होता है। जैसे अपने द्वारा कॉपी में लिखे गए नोट्स या अन्य प्रकार के डाटा को एक्सेल शीट में एंट्री करना होता है. यह डाटा एंट्री बहुत ही आसान और कम समय में हो जाता है।

स्पेलिंग चेकर (Correction)

इस प्रकार के डाटा एंट्री में किसी के द्वारा लिखे हुए। आर्टिकल में गलत स्पेलिंग या वर्ड्स को देखकर सही Correction करना होता है। जैसे कोई एक आर्टिकल में गलती निकालना होता है। उसको पूर्ण रूप से सही करना होता है। उसे पढ़कर स्पेलिंग चेक करते है। और गलती पाए जाने पर उसे सही करते है। यानि स्पेलिंग चेकर डाटा एंट्री में करेक्शन करना होता है।

Read More  : History : भारत और विश्व इतिहास में 19 मई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

पेपर डॉक्यूमेंटेशन

ऐसे डाटा एंट्री को किसी पेपर में छपे डाटा को कंप्यूटर में टाइप करना होता है। जैसे हार्ड कॉपी से सॉफ्ट कॉपी में कोवर्ट करना। ये बहुत आसान डाटा एंट्री माना जाता है। जिसे कई अलग अलग सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाता है। यानि पेपर पर लिखे लेख को कंप्यूटर में एंट्री करके सेव किया जाता है।

जॉब पोस्टिंग

डाटा एंट्री के लिये बहुत सारी वेबसाइट होती है। जहा समय समय पर नई नई जॉब के लिए अपडेट देना होता है। उसके लिए आर्टिकल लिखने होते है। ये भी एक प्रकार का डाटा एंट्री ही होता है। ऐसे आर्टिकल कई वेबसाइट पर पब्लिश किया जाता है। जो की किसी Individual के द्वारा जॉब के बारे में आर्टिकल तैयार किया जाता है। और वेबसाइट एडमिनिस्ट्रेटर के द्वारा पब्लिश किया जाता है।

डाटा कन्वर्शन

इस प्रकार के डाटा एंट्री में किसी फाइल्स को कोई दूसरे फाइल में कन्वर्ट करना होता है। बड़ी बड़ी कम्पनियो में ऐसे डाटा एंट्री बल्क में होते है। जैसे किसी PDF फाइल को Word में कन्वर्ट करना या फिर word to pdf करना। इस प्रकार के डाटा एंट्री को डाटा कन्वर्शन कहते है।

ऑनलाइन सर्वे

इंटरनेट पर कई ऐसे प्लेटफार्म है। जो यूजर के डेटा को कलेक्ट करने के लिए ऑनलाइन सर्वे करवाती है. जिसमे यूजर के पर्सनल डेटा को कम्पनिया इकठ्ठा करती है। साथ ही यूजर को किस तरह के प्रोडक्ट पसंद है। उससे सम्बंधित उसे ऐड दिखाए जाते है। ये सब अधिकतर विज्ञापन कम्पनियो के द्वारा किया जाता है।

ऑडियो तो टेक्स्ट

इस डेटा एंट्री में किसी व्यक्ति के द्वारा दिए गए स्पीच या किसी ऑडियो फाइल को टेक्स्ट में कन्वर्ट करना होता है। यानि आवाज को लिखना होता है। ऑडियो में क्या बोला गया है। उसे टेक्स्ट फाइल में कन्वर्ट करना होता है। इस प्रकार के काम इंटरनेट पर बहुत सारे मौजूद है। इन डाटा एंट्री ऑपरेटर को स्टेनोग्राफर कहते है। अधिक जानकारी के लिए यह लेख पढ़ सकते है।

Read More  : प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना, जी7 शिखर बैठक में उपस्थिति को अहम बताया

कंटेंट राइटिंग

आज के इस आधुनिक युग में कंटेंट राइटर की काफी आवश्यकता है कंटेंट राइटर को कई कम्पनियो के द्वारा हायर किया जाता है वो अपने वस्तु के बारे में रिव्यु या किसी विषय पर जानकारी के लिए कंटेंट लिखवाते है जो की इंटरनेट पर बहुत सारी वेबसाइट मौजूद है जो कंटेंट लिखवाने के लिए काफी अधिक पैसा खर्च करती है कंटेंट राइटिंग करके भी आप अच्छा पैसा कमा सकते है।

कॉपी पेस्ट डेटा एंट्री

ये भी डेटा एंट्री क्षेत्र में आसान काम वाला डेटा एंट्री है। जो की कई वेबसाइट और कम्पनियो के द्वारा करवाया जाता है। इसमें डेटा एंट्री ऑपरेटर का काम ये होता है। की एक जगह से डेटा को दूसरी जगह पर कॉपी करके पेस्ट करना जो काफी सिंपल है। इस तरह का डेटा कई बड़ी कंपनियों में काफी अधिक होता है।

कैप्शनिंग

जब हम सोशल मीडिया या किसी अन्य प्लेटफार्म पर किसी प्रकार का कंटेंट डालते है। चाहे वो विडिओ हो ऑडियो हो इमेज हो। उसके लिए कैप्शन की आवश्यकता होती है। इस कैप्शन के लिए बड़े प्लेटफार्म और कंटेंट क्रिएटर इस काम को किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा करवाते है। यदि आपको Caption create करना आता है। तो आप आसानी से कैप्शनिंग करके अच्छा पैसा कमा सकते है।

ऐसे कई प्रकार के डेटा एंट्री करवाए जाते है। लेकिन आप उसी डेटा एंट्री के बारे में सीखे कोर्स करे। जिसमे आपका इंटरेस्ट हो। जो आपको करने में आसानी हो जो आपको पसंद हो।

कैसे बने डाटा एंट्री ऑपरेटर  

डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए योग्यता डाटा एंट्री ऑपरेटर बनने के लिए कोई जरूरी नहीं है। कि आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। लेकिन आपको कुछ टेक्निकल जानकारी होना आवश्यक है। जैसे कंप्यूटर और इंटरनेट की जानकारी होना बहुत जरूरी है।

डाटा एंट्री कोर्स इन हिंदी के लिए शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए। तो मैं आपको दू हाई स्कूल इंटरमीडिएट तक शिक्षित होना चाहिए। क्योकि आज के समय में इतना शैक्षिक योग्यता होना जरूरी है। 10th और 12th के सर्टिफिकेट के बिना किसी कम्पनी में जॉब के लिए अप्लाई नहीं कर सकते है। यदि आप अधिक क्वालिफाइड है जैसे ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट है तो काफी अच्छा रहेगा।

डाटा एंट्री का काम कैसे प्रारंभ करे?

डाटा एंट्री को शुरू करने के लिए दो तरीके हो सकते है। पहला OF लाइन और दूसरा ON लाइन दोनों तरीको से अच्छा पैसा कमा सकते है। ऑनलाइन काम करने के लिए स्मार्ट फ़ोन लैपटॉप या कंप्यूटर होना ज़रूरी है। उसके साथ इंटरनेट कनेक्शन होना भी ज़रूरी है।

ON लाइन

अभी के समय डाटा एंट्री से ऑनलाइन घर बैठे बहुत अच्छा पैसा कमा सकते है। ऑनलाइन डाटा एंट्री के लिए बहुत सारे प्लेटफार्म उपलब्ध है। जैसे Fiber, Freelancer, upwork, ऐसे बहुत सारी वेबसाइट है। जहा आपको डाटा एंट्री का काम मिल सकता है।

यहाँ आपको एक अकाउंट बनाना होगा अपने बारे में यहाँ कुछ जानकारी मेंशन करना होगा। किस प्रकार का आप डेटा एंट्री का काम करते है। उसके बाद आपको धीरे धीरे काम मिलना शुरू हो जायेगा।

OF लाइन

ऑफलाइन अधिकतर कम्पनिया बड़ी दुकानों पर आपको डाटा एंट्री का काम मिल जायेगा। इसके अलावा बहुत सारी कम्पनिया सिर्फ डेटा एंट्री का काम ही करती है। उनके साथ काम कर सकते है। OF लाइन में आप डाटा एंट्री सीखकर कही भी किसी कम्पनी में जॉब कर सकते है। OF लाइन डाटा एंट्री के लिये आप अपना काम भी शुरू कर सकते है. इसमें आपको बहुत सारे ऑफलाइन काम मिलते है। तथा किसी कम्पनी से जुड़कर भी ऑफलाइन डाटा एंट्री कर सकते है।

सैलरी

डाटा एंट्री जॉब की सैलरी फिक्स नहीं होती है आपको काम के आधार पर ही सैलरी दी जाती है।

  • आप औसतनपार्ट टाइम डाटा एंट्री जॉब से महीने के 20000 से ₹30000 आराम से कमा सकते हैं।
  • अगर आपने इसे फुल टाइम के तौर पर कर रहे हैं तो आप डाटा एंट्री जॉब से लाखों रुपए तक कमा सकते हैं।
  • डाटा एंट्री जॉब की सैलरी क्लाइंट के ऊपर भी डिपेंड करती है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here