COVID-19 Updates: 24 घंटे में 83 हजार 876 नए मामलों की पुष्टि, 895 मरीजों की हुई मौत

Corona
Corona Update : छत्तीसगढ़ में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान

नई दिल्ली,

देश में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार थमती नज़र आ रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 83 हजार 876 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 1 लाख 99 हजार 54 मरीज रिकवर हुए हैं और 895 मरीजों की मौत हुई है। अभी देश में 11 लाख 8 हजार 933 एक्टिव केस हैं।

कोरोना से अबतक देश में 5 लाख 2 हजार 874 मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी 7.25 प्रतिशत पहुंच गई है। रविवार को देश में 1 लाख 7 हजार 474 नए मामले दर्ज किए गए थे और इस दौरान 865 लोगों की मौत हुई थी। रविवार को 2 लाख 13 हजार 246 लोग रिकवर हुए थे। रविवार को देश में एक्टिव केस की संख्या 12 लाख 25 हजार 11 थी। साथ ही रविवार को पॉजिटिविटी रेट भी 7.42 प्रतिशत पहुंच गई थी।

देश में शनिवार को कोरोना वायरस के एक लाख 27 हजार 952 नए केस सामने आए थे और 1059 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि शुक्रवार को एक लाख 49 हजार 394 केस आए थे। देश में पॉजिटिविटी रेट अब 7.98 फीसदी थी जो अब घटककर 7.25 प्रतिशत रह गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here