COVID-19 Updates: 24 घंटे में 1 लाख 27 हजार से ज्यादा नए मामले, 1 हजार 59 मरीजों की मौत

नई दिल्ली,

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 1 लाख 27 हजार 952 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 1 हजार 59 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 2 लाख 30 हजार 814 लोग ठीक हुए हैं। अभी देश में 13 लाख 31 हजार 648 एक्टिव केस हैं।

देश में अब तक कुल 5 लाख 1 हजार 114 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट 7.98 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा था, लेकिन अब कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।

शुक्रवार यानी 4 फरवरी को कोरोना से 1 हजार 72 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, शुक्रवार को 1 लाख 49 हजार 394 नए मामले सामने आए थे। ऐसे में कोरोना के मामलों और मौत के आंकड़े में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों ने कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए कोविड प्रतिबंधों में छूट देने का भी फैसला किया है।

दिल्ली DDMA बैठक में जिम, स्कूल खोलने का फैसला किया गया है। साथ ही दिल्ली में अगर कार चालक अकेले ड्राइव कर रहे हैं तो उन्हें मास्क लगाना भी अनिवार्य नहीं होगा। बता दें, दिल्ली में व्यापारी संगठन लंबे समय से प्रतिबंधों में ढील देने की मांग कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here