नई दिल्ली,
देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या में जहां कुछ कमी आ रही है वहीं मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण से 1,733 मरीजों की मौत हो गई है वहीं 1,61,386 नए मामले सामने आए हैं। अब तक इस महामारी के कुल मामलों की संख्या 4.16 करोड़ से अधिक हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटो के दौरान 1,733 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,97,975 हो गयी है।
वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या में 1,21,456 मामलों की कमी आयी है और अब 16,21,603 मरीज इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.20 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 94.60 प्रतिशत है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 1,61,386 नए मामले आए, 2,81,109 रिकवरी हुईं और 1,733 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
सक्रिय मामले: 16,21,603
कुल रिकवरी: 3,95,11,307
कुल मौतें: 4,97,975
कुल वैक्सीनेशन: 1,67,29,42,707
दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 9.26% pic.twitter.com/8gxpplnzA3— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2022