सीएम का कांग्रेस पर बड़ा हमला निमंत्रण अस्वीकारना बड़ी गलती

cm mp
राजन ने इंदौर जिले की विधानसभा क्षेत्रों का किया निरीक्षण

भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में एक निजी कार्यक्रम में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार करने को कांग्रेस की बड़ी गलती बताया।

भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित एक निजी ‘सबके राम’ कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम ने भगवान श्रीराम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कि हमारे यहां कई सारे लोगों के निमंत्रण आते हैं, जाना या ना जाना, हमारी भावना हो सकती है लेकिन सार्वजनिक रूप से निमंत्रण ठुकराना ये इतिहास की कांग्रेस की सबसे बड़ी गलती होगी।

Also Read : राजन ने इंदौर जिले की विधानसभा क्षेत्रों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा दुनिया में जगह-जगह रामायण का मंचन होता है। इंडोनेशिया में सबसे अच्छी रामायण होती है। जबकि इंडोनेशिया में बहुसंख्यक आबादी मुस्लिम धर्म को मानने वाली है, उसके बावजूद भी वे मानते है की उनके पूर्वज भगवान राम थे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद, जो उन्होंने 22 जनवरी को अपने यहां दो घंटे की छुट्टी की घोषणा की। उन्होंने कहा, जिनकी आस्था है वो इस दृश्य को निहारे।

Also Read :  Makar Sankranti : मुख्यमंत्री डॉ. माहन यादव ने राहगिरी आनंदोत्सव का किया शुभारंभ

उन्होंने कहा कि अयोध्या वालों का धन्यवाद है, जिन्होंने कांग्रेस को  निमंत्रण दिया। अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा में न जाने को लेकर उन्होंने कहा कि – ना जाना है तो मत जाओ, कम से कम अपमानित तो मत करो। डॉ यादव ने कहा कि रामसेतु की बात तो विज्ञान द्वारा प्रमाणित हो चुकी है। नासा भी इस बात को मानता है।

Also Read :  देश की आजादी में लोधी समाज का रहा है महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here