मुख्यमंत्री ने ई क्लिक कर ऑनलाइन जारी किए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट; यहां देखें परिणाम cgbse.nic.in 

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक साथ दोनों क्लास के रिजल्ट जारी किए।

0
5
CM releases 10th and 12th board results
CM releases 10th and 12th board results

 रायपुर, 29 अप्रैल । CM releases 10th and 12th board results : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। इस वर्ष 10वीं कक्षा में 77.15% और 12वीं का रिजल्ट 83.04% दर्ज किया गया है।

Table of Contents

cgbse आधिकारिक वेबसाइट पर देख नतीजे

CM releases 10th and 12th board results : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रिमोट का बटन दबाकर दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित किए। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर cgbse.nic.in पर विद्यार्थी देख सकेंगे । इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु पिल्लै मौजूद रहे।

3.20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी

CM releases 10th and 12th board results : बता दें कि इस बार करीब 3.20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। हालांकि 12वीं के हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने की घटना से प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई थी। एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। 10वीं बोर्ड के परिणाम में तीन स्टूडेंट्स ने टॉप किया हैं, इनमें संध्या नायक, परीरानी, अंशुल शर्मा ने टॉप किया है। सभी को 594 अंक मिले हैं।

यहां देखें परिणाम

CM releases 10th and 12th board results : परीक्षार्थी सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं। इसके बाद CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026/ CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें। अब परीक्षार्थी 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।


Read Moreसस्ती गैस से लेकर खेल मैदान तक: कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय